पंचांग 19 मार्च 2026: आज चैत्र अमावस्या उपरांत प्रतिपदा तिथि, जानें कलश स्थापना का शुभ समय

आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 19 March 2026: आज 19 मार्च 2026 दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र कृष्णपक्ष की अमावस्या तिथि 19 मार्च 2026 की सुबह 06 बजकर 40 मिनट तक रहेगी, इसके बाद प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी.
Aaj Ka Panchang 19 March 2026: आज नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में मां दुर्गा की पूजा करने से सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है. आज प्रतिपदा तिथि 20 मार्च 2026 की सुबह 05 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ शुक्र और शनि मीन राशि में रहेंगे. मंगल, बुध, राहु कुम्भ राशि में विराजमान है. चंद्रमा मीन राशि संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज के पंचांग में शुभ अशुभ समय के बारे में-
आज का पंचांग 19 मार्च 2026 दिन गुरुवार
तिथि, वार व संवत
तिथि: चैत्र कृष्णपक्ष की अमावस्या तिथि सुबह 06 बजकर 40 मिनट तक रहेगी(19 मार्च 2026 ) उपरांत प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी. प्रतिपदा सुबह 05 बजकर 24 मिनट तक रहेगा (20 मार्च 2026)
वार: गुरुवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय: 05:54 AM
सूर्यास्त: 06:00 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: वसंत
नक्षत्र, योग व करण
नक्षत्र: उत्तरभद्रपाद(शाम 4:34 PM तक ) उपरांत रेवती
योग: शुक्ल(रात 01:57 AM तक) उपरांत ब्रह्म
करण: नाग उपरांत किंस्तुघ्न
आज की ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)
चंद्रमा: मीन राशि
मंगल, बुध और राहू : कुंभ राशि
गुरु : मिथुन राशि
सूर्य , शनि, शुक्र : मीन राशि
केतु : सिंह राशि
आज दिन का चौघड़िया (पटना)
शुभ (उत्तम): 05:54 AM से 07:25 AM
रोग (अशुभ): 07:25 AM से 08:55 AM
उद्वेग (अशुभ): 08:55 AM से 10:25 AM
चर (सामान्य): 10:25 AM से 11:56 AM
लाभ (उन्नति): 11:56 AM से 01:26 PM
अमृत (सर्वोत्तम): 01:26 PM से 02:57 PM
काल (हानि): 02:57 PM से 04:27 PM
शुभ (उत्तम): 04:27 PM से 06:00 PM
आज प्रतिपदा तिथि पर 3 शुभ योग
शुक्ल योग – 19 मार्च को सुबह से शुरू होकर देर रात 01:57 बजे तक रहेगा.
ब्रह्म योग – 19 मार्च की रात 01:58 बजे से शुरू होकर 20 मार्च की रात तक प्रभावी रहेगा.
सर्वार्थ सिद्धि योग – 20 मार्च को प्रात: 04:05 बजे से 05:54 बजे तक रहेगा.
आज का शुभ समय (मुहूर्त)
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:32 AM से 12:19 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:19 AM से 05:07 AM
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:56 PM से 02:43 PM
आज का अशुभ समय
राहुकाल: दोपहर 01:26 PM से 02:57 PM
यमगण्ड: सुबह 05:54 AM से 07:25 AM
गुलिक काल: सुबह 08:55 AM से 10:25 AM
दिशाशूल: दक्षिण दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो दही या जीरा खाकर निकलें)
पंचक: आज पंचक है.
आज का विशेष योग व उपाय
विशेष: आज अमावस्या है . आज नवरात्र की प्रतिपदा तिथि भी है.
सरल उपाय: आज नवरात्र की शुरुआत हो रही है, मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है.
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: चैत्र नवरात्रि 2026 घटस्थापना का सही समय, जल्दी से नोट कर लें पूजा की सामग्री और विधि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




