Aaj Ka Panchang 11 August 2024: आज श्रावण शुक्ल पक्ष सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ अशुभ समय
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 11 Aug 2024 8:12 AM
आज का पंचांग 11 अगस्त 2024 दिन रविवार
Aaj Ka Panchang 11 August 2024: हिंदू धर्म में किसी भी प्रकार के नए कार्य करने से पहले पंचांग में शुभ अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. आइए जानते है आज का पंचांग में शुभ अशुभ समय के बारे में-
Aaj Ka Panchang 11 August 2024: आज 11 अगस्त दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार आज श्रावण शुक्ल पक्ष सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि है. आज भानु सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है. आज का दिन भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है. धार्मिक मान्यता है कि आज जो जातक श्रद्धा भाव के साथ पूजा-पाठ व दान-पुण्य करता है, उसे धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही मोक्ष मिलता है. आज का पंचांग इस प्रकार हैं –
11 अगस्त 2024 दिन रविवार
- श्रावण शुक्ल पक्ष सप्तमी रात -03:34 उपरांत अष्टमी
- श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
- सूर्योदय-05:20
- सूर्यास्त-06:27
- सूर्योदय कालीन नक्षत्र- स्वाती समस्त उपरांत स्वाती , योग – शुभ ,करण-गर ,
- सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- कर्क , चंद्रमा- तुला , मंगल-वृष , बुध- सिंह , गुरु-वृष ,शुक्र-
- सिंह ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या
चौघड़िया रविवार
- प्रात: 06:00 बजे से 7:30 तक उद्वेग
- प्रात: 07:30 बजे से 09:00 तक चर
- प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक लाभ
- प्रात: 10:30 बजे से 12 बजे तक अमृत
- दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक काल
- दोप. 1:30 बजे से 3 बजे तक शुभ
- दोप. 3 बजे से 4:30 बजे तक रोग
- शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक उद्वेग
उपाय
प्रात: उठकर 108 बार ॐ नमः शिवाय का जप करे।
आराधनाःॐआदित्याय विद्महे प्रभाकराय धीमहि तन्नःसूर्यःप्रचोदयात्॥
खरीदारी के लिए शुभ समयः
प्रात: 10:30 बजे से 12 बजे तक
राहु काल: सांय 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशाशूल- नैऋत्य एवं पश्चिम
।।अथ राशि फलम्।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










