ePaper

Aaj Ka Panchang 01 May 2024: आज है वैशाख मास का कालाष्टमी व्रत, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ मुहूर्त

Updated at : 01 May 2024 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
कालाष्टमी व्रत 2024

कालाष्टमी व्रत 2024

Aaj Ka Panchang 01 May 2024: आज वैशाख मास के कृष्ण अष्टमी तिथि है. आज कालाष्टमी का दिन भगवान काल भैरव को समर्पित किया जाता है. हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को काल भैरव जयंती मनाई जाती है. इस बार कालाष्टमी आज मनाई जा रही है. जो भी भक्त इस दिन व्रत रखते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. कालभैरव को भगवान शिव का रौद्र रूप माना जाता है, इसलिए इस दिन भगवान शिव की भी पूजा की जाती है.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 01 May 2024: आज 1 मई दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है और इस दिन मासिक कालाष्टमी व मासिक जन्माष्टमी का व्रत रखा जाता है. आइए जानते हैं, पूजा करने से पहले दिनभर के शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग

  • 01 मई 2024 बुधवार
  • वैशाख कृष्ण पक्ष अष्टमी रात -12:37 उपरांत नवमी
  • श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
  • सूर्योदय-05:12
  • सूर्यास्त-06:20
  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- श्रवण उपरांत घनिष्ठा ,
  • योग – शुभ ,करण-वा ,
  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- मेष , चंद्रमा- मकर , मंगल-मीन , बुध- मीन , गुरु-वृष ,शुक्र-
  • मेष ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या
  • चौघड़िया
  • सुबह 06.01 से 7.30 बजे तक लाभ
  • सुबह 07.31 से 9.00 बजे तक अमृत
  • सुबह 09.01 से 10.30 बजे तक काल
  • सुबह 10.31 से 12.00 बजे तक शुभ
  • दोपहर 12.01 से 1.30 बजे तक रोग
  • दोपहर 01.31 से 03.00 बजे तक उद्वेग
  • दोपहर 03.01 से 04.30 बजे तक चर
  • शाम 04.31 से 06.00 बजे तक लाभ
  • राहुकाल 12 से 1:30 तक।

Also Read: Vrat Tyohar 2024 List in May: अक्षय तृतीया से लेकर नारद जयंती समेत मई में पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, पढ़ें पूरी लिस्ट

उपाय
गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
आराधनाः ॐ गं गणपतये नमःखरीदारी के लिए
शुभ समयः दोपहर 12.00 से 01.30 बजे तक
दिशाशूल- उत्तर
।।अथ राशि फलम्।।

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola