ePaper

Aaj ka Panchang 09 अप्रैल 2024: आज है चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि , जानें चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Updated at : 09 Apr 2024 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
आज का पंचांग 24 अप्रैल 2024

आज का पंचांग 24 अप्रैल 2024

Aaj Ka Panchang 09 april 2024: आज से नवरात्रि की शुरुआत हो गई है. आज कलशस्थापना कर माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी. आइए जानते हैं आज 09 अप्रैल 2024 दिन सोमवार का पंचांग (Monday Panchang) क्या कहता है.

विज्ञापन

Aaj ka Panchang 09 april 2024: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आज है. आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही है. नवरात्रि पर देवी दुर्गा का नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी. कलश स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ होता है. इसके अलावा इस समय वैघृत योग और अश्विनी नक्षत्र का संयोग भी रहेगा. ऐसे में घटस्थापना, पूजा का संकल्प लेना और मंत्रों का जाप करना शुभ फलदायी रहेगा. आइए जानते हैं आज 09 अप्रैल 2024 दिन सोमवार का पंचांग (Monday Panchang) क्या कहता है.

चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना का मुहूर्त

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 08 अप्रैल की रात को 11 बजकर 50 मिनट से शुरू हो गई. प्रतिपदा तिथि का समापन 9 अप्रैल को रात 08 बजकर 30 मिनट होगा. उदया तिथि के आधार पर चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज 9 अप्रैल 2024 से दिन मंगलवार से हो गई है. कलश स्थापना के लिए 09 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 23 मिनट तक का शुभ मुहूर्त रहेगा. वहीं अगर 09 अप्रैल के अभिजीत मुहूर्त की बात करें तो इस दिन दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से लेकर 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में किस भी तरह कोई शुभ कार्य किया जा सकता है.

चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना का मुहूर्त

  • ब्रह्रा मुहूर्त- सुबह 04:31 से 05: 17 तक
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:57 से दोपहर 12: 48 तक
  • विजय मुहूर्त- दोपहर 02:30 से दोपहर 03: 21 तक
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:42 से शाम 07: 05 तक
  • अमृत काल: रात्रि 10:38 से रात्रि 12: 04 तक
  • निशिता काल: रात्रि 12:00 से 12: 45 तक
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 07:32 से शाम 05: 06 तक
  • अमृत सिद्धि योग: सुबह 07:32 से शाम 05: 06 तक
  • चौघड़िया मंगलवार
  • प्रातः06:00 से 07:30 रोग
  • प्रात:07:30 से 09:00 तक उद्वेग
  • प्रातः 09.00 से 10.30 तक चर
  • प्रातः10:30 से 12:00 लाभ
  • दोपहर:12:00 से 1:30 तक अमृत
  • दोपहरः01:30 से 03:00 तक काल
  • शामः 03:00 से 04:30 तक शुभ
  • शामः 04:30 से 06:00 तक रोग
  • खरीदारी के लिए शुभ समयः
  • दोपहर:12:00 से 1:30 तक।

उपाय
सफेद रंग की वस्तुएं यथा तिल, चावल आदि का दान करना चाहिए। इसके अलावा पानी में पांच से सात दाने सफेद तिल के डाल कर उससे स्नान करें।
आराधनाःभगवान शंकर जी की आराधना करें।
राहु काल: अपराह्न 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशाशूल-पूर्व एवं आग्नेय

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola