ePaper

बैठक में भाजपा समेत विभिन्न दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन

Updated at : 03 Sep 2020 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
बैठक में भाजपा समेत विभिन्न दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन

झामुमो की खरसावां प्रखंड (भाग -एक) की बैठक बड़ाबांबो हाट परिसर में प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा चन्द्र प्रधान की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

खरसावां (शचीन्द्र दाश/अजय महतो) : झामुमो की खरसावां प्रखंड (भाग -एक) की बैठक बड़ाबांबो हाट परिसर में प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा चन्द्र प्रधान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नवगठित प्रखंड समिति व महिला मोर्चा के पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया है. बैठक में पार्टी के नीति सिद्धांतों पर आस्था जताते हुए विभिन्न पार्टी से जुड़े लोगों ने झामुमो को दामन थामा.

कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने माला पहना कर व पुष्पगुच्छ कर स्वागत किया. बैठक में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि झामुमो झारखंड के माटी की पार्टी है. पार्टी में विश्वास जताने वाले सदस्यों का हम स्वागत करते है. खरसावां के विकास में हम सब मिलजुल कर आगे बढ़ेंगे.

सबों के मार्गदर्शन से खरसावां में विकास का काम किया जाएगा. श्री गागराई ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े विषयों को सामने लाइए. निजी और सरकारी स्तर पर निदान का भरपूर प्रयास किया जाएगा. राज्य में पहली बार झारखंडी सरकार बनी है. आदिवासी और मूलवासियों के हितों की रक्षा झारखंड मुक्ति मोर्चा ही कर सकता है.

विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप ने कहा कि स्थानीय विधायक दशरथ गागराई क्षेत्र के विकास में लगे हुए है. इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्राण मेलगान्डी, नायडू गोप, मिनू गोप, सुशील महतो, चिंतामणि महतो, सानगी हेम्ब्रम, दिलीप महतो, परमेश्वर तांती, सुकरा महतो, सुनाय बानरा, सुमित्रा रविदास, अजय सामाड, बलजीत महतो, यशोदा गोप, जीतमोहन महतो, राकेश पुरती, दशरथ महतो, सुनाय बानरा आदि उपस्थित थे.

निर्मल महतो, राजेन सिंहदेव, राजीव सुरी समेत कई लोगों ने थामा झामुमो का दामन : बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने झामुमो के नीति सिद्धांतों पर आस्था जताते हुए पार्टी में शामिल हुए. विधायक दशरथ गागराई ने सभी का माला पहना कर स्वागत किया.

झामुमो में शामिल होने वालों में भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक प्रधान, युवा मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष निर्मल महतो, पूर्व भाजपा सदस्य राजेन सिंहदेव, पूर्व भाजपा सदस्य कानू प्रधान, वार्ड सदस्य सह भाजपा नेता राजीव सुरी, गोपालपुर के सक्रिय भाजपा सदस्य खेमराज महतो, आजसू नेत्री सबिता महतो, भाजपा की सक्रिय सदस्य यमुना तांती मुख्य रूप से शामिल है.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola