ePaper

मेष से मीन साप्ताहिक राशिफल (16-22 जनवरी 2023): जातकों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?

Updated at : 16 Jan 2023 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
मेष से मीन साप्ताहिक राशिफल (16-22 जनवरी 2023): जातकों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (16 जनवरी-22 जनवरी 2023): मेष से मीन राशिवालों के लिए जनवरी माह का तीसरा सप्ताह वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार सप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन
undefined

मेष

बिजनेस में धन आगमन के स्रोत बढ़ेंगे. भूमि-वाहन व भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी. अभिनव सुख की प्राप्ति होगी. नये प्रेम प्रसंग प्रारम्भ होने की संभावना है. सम्मान-पुरस्कार की प्राप्ति होगी. जॉब में ट्रान्सफॉर, प्रोमशन और रूका हुआ पैसा पाकर आप हर्षित हो जाएंगे.

undefined

वृष

धन निवेश संबंधी योजनाओं पर विमर्श बेहतर होगा. घर-गृहस्थी में सुख-सुविधा, खुशी का माहौल रहेगा. प्रेम संबंधों में ईगो को कन्ट्रोल कर अपने आपसी सम्पर्क में मधुरता लाने का प्रयास करें. कैरियर में ऊंचाइयों को छू पाएंगें. बिजनेस के क्षेत्र में नया काम शुरू होने का योग है.

undefined

मिथुन

सितारे अनुकूल हैं. आपका सपना व योजनाएं साकार रूप में परिणत हो सकता है. भौतिक सुख-सम्पन्नता में वृद्धि होगी. आप किसी के साथ इमोशनली इनवॉल्व हो सकते हैं. अगर आप पहले से ही किसी रिलेशनशिप में हैं, तो आपके संपर्क मधुर होंगे. करियर में नए अवसर आपकी प्रतिक्षा कर रहे हैं.

undefined

कर्क

जॉब में सम्मान और स्टेटस के मामले में सबसे ऊपर होंगे. मीडिया, स्पोर्ट्स और मैनेजमेंट के क्षेत्र से जुड़े लोगों को परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा. प्रतियोगिता-परीक्षा के माध्यम से नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन उत्साहवर्धक रहेगा.

undefined

सिंह

वाहन की सवारी सावधानी से करें दुर्घटना होने की संभावना है. इंटरनेट, फेसबुक, ई-मेल के जरिये नये प्रेम-प्रसंग की शुरुआत हो सकती है. करियर में स्थिरता आएगी. नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अच्छा है. बॉस आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे. आपसी रिश्ते में तनाव दूर होगी.

undefined

कन्या

परीक्षा- प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी के प्रयास में हैं तो प्रयास जारी रखें शीघ्र ही आपको सफलता मिलने के योग हैं. भाई-बहनों से सहयोग, बड़े-बुजुर्गो से प्यार व आशीर्वाद मिलेगा. यह सप्ताह पर्सनल लाइफ में ग्लैमर और जादू लेकर आएगा.

undefined

तुला

कोई नए प्रोजेक्टस शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में विशेष लाभदायक सिद्ध होगा. नौकरीपेशा व्यक्तियों को बॉस व अधिकारी से सहयोग मिलेगा. आर्थिक जिम्मेदारियों को निभाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. मकान-वाहन संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी. प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगें.

undefined

वृश्चिक

जिस किसी भी काम में हाथ डालेंगे, उसे पूरा करने में सक्षम होंगे. जॉब में नयी जिम्मेदारी मिलेगी. आकस्मिक धनलाभ होने के योग हैं. मान-यश-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. महत्वपूर्ण समाचारों की प्राप्ति होगी. अपने पार्टनर के साथ सुखद–मनोरंजक पल बिताएंगे.

undefined

धनु

प्रोफेशनल्स को जॉब मिलेगी. इनकॉम के नये स्रोत प्राप्त होंगे. हर्षदायक समाचारों की प्राप्ति होगी. जिससे मानसिक परेशानी दूर होगी. बिजनेस में उन्नति के लिए नयी योजना बनेगी. प्लाट या फ्लैट या दुकान खरीदने की योजना बन सकती है.

undefined

मकर

जॉब में प्रमोशन या बोनस मिलेगा. आपकी कार्य प्रणाली और व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे. सर्विस में बॉस के सहयोग से आपका रुका हुआ काम पूरा होगा. संतान को विशेष उन्नति होगी, परिवार में शुभ कार्य होगा. आपसी संबंधों में प्रेम-प्रगाढ़ता और अधिक मजबूत होगा. मौज-मस्ती में समय बीतेगा.

undefined

कुंभ

करियर के क्षेत्र में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा. बिजनेस में कई बड़ा ऑर्डर आपकी लापरवाही से हाथ से निकल जाएगा. शेयर्स, जमीन आदि के माध्यम से अच्छा-खासा धन प्राप्त होगा. जीवन में सुख-दुःख की समानता रहेगी. कठिन परिश्रम से महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी.

undefined

मीन

आय के नये स्रोत प्राप्त होने की संभावना है. बिजनेस में कुछ भी नया करने से पहले आप अच्छी तरह सोच-विचार कर लें. युवा वर्ग परीक्षा-प्रतियोगिता में बेहतर परफॉरमेंस देंगे. पिछले कुछ दिनों से चली आ रही समस्या का समाधान मिलेगा. शक-सन्देह, गलतफहमियों के कारण तनाव होने के योग हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola