Weekly Rashifal 1 December to 7 December 2024: कर्क राशि वालों के मन में कुछ निराशा उत्पन्न हो सकती है, यहां देखें साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Nov 2024 3:07 PM
Weekly horoscope 1 December to 7 December 2024
Weekly Rashifal 1 December to 7 December 2024: नए माह के साथ नए सप्ताह कि शुरूआत हो रही है. मेष से लेकर मीन राशि के जातकों को 1 दिसंबर 2024 से लेकर 7 दिसंबर 2024 के बीच उतार चढ़ाव का सामना करना होगा. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से साप्ताहिक राशिफल
Weekly horoscope 1 December to 7 December 2024: सितंबर माह का ये नया सप्ताह वैसे तो ये सप्ताह औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से यह सप्ताह मेष से मीन तक की राशियों को सावधान रहने की क्यों जरूरत है.
मेष राशि वालों के परिवार में कोई विवाह का योग्य है
इस सप्ताह आपके पारिवारिक जीवन में सुखद परिवर्तन आ सकते हैं. घर में किसी नए वाहन की खरीदारी से वातावरण में सकारात्मकता आएगी. यदि परिवार में कोई विवाह योग्य सदस्य है, तो उनकी शादी तय होने पर आपको स्वादिष्ट व्यंजन खाने का भी अवसर प्राप्त होगा.
वृषभ राशि के जातकों कि वेतन वृद्धि की संभावना है
इस सप्ताह आप अपने कार्यस्थल पर वरिष्ठों और अधीनस्थों के साथ पूर्व में हुए सभी विवादों को सुलझाने में सफल रहेंगे. इससे आपके संबंधों में सुधार होगा, जो आपकी छवि को बेहतर बनाएगा और भविष्य में वेतन वृद्धि की संभावनाओं को भी बढ़ाएगा.
मिथुन राशि के जातकों को प्रशंसा प्राप्त होगी
इस सप्ताह आपकी कार्यकुशलता और प्रदर्शन को देखकर आपके अधीनस्थ कर्मचारी आपसे प्रभावित होंगे. इससे आपको उनकी प्रशंसा प्राप्त होगी और आप उनके साथ मिलकर अपने व्यापार को विस्तार देने की योजना बनाते हुए दिखाई देंगे.
कर्क राशि के जातकों में कुछ निराशा उत्पन्न हो सकती है
इस सप्ताह आपके करियर में प्रगति के लिए कार्य की कोई कमी नहीं होगी, लेकिन इसके बावजूद आप अपने विचारों और योजनाओं को कार्यस्थल पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में असफल रहेंगे. इससे आपके मन में कुछ निराशा उत्पन्न हो सकती है.
सिंह राशि के जातकों में ऊर्जा की कमी महसूस की जाएगी
इस सप्ताह आपके कार्य के प्रति उत्साह और ऊर्जा की कमी महसूस की जाएगी. इसका प्रत्यक्ष प्रभाव आपके करियर पर पड़ेगा. ऐसे में, अपनी खोई हुई ऊर्जा और उत्साह को पुनः प्राप्त करने के लिए, आप कोई प्रेरणादायक पुस्तक पढ़ सकते हैं या अपनी पसंदीदा संगीत सुन सकते हैं.
कन्या राशि वालों कि सफलता निकट है
इस सप्ताह उन छात्रों के लिए जो विदेश में अध्ययन करने की इच्छा रखते हैं, विशेष अवसरों की संभावना बन रही है. यदि आप इस दिशा में प्रयासरत हैं, तो अपने प्रयासों को जारी रखें, क्योंकि सफलता आपके निकट है.
तुला राशि के जातक संबंधों को मजबूत करने में सफल होंगे
इस सप्ताह आप घरेलू कार्यों में रुचि लेते हुए, परिवार की अन्य महिलाओं की सहायता कर सकते हैं. इससे परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आप अन्य सदस्यों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने में सफल होंगे.
वृश्चिक राशि के जातक हर निर्णय पर गहराई से विचार करें
यह सप्ताह संकेत करता है कि यदि आप नौकरी बदलने या पेशेवर निर्णय लेने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अत्यंत शुभ हो सकता है. ऐसे में जल्दबाज़ी न करें और हर निर्णय पर गहराई से विचार करें.
धनु राशि के जातकों के करियर पर नकारात्मक प्रभाव दिखेगा
यह सप्ताह आपको कई अवसर प्रदान करेगा. इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए सजग रहें और उन्हें अपने हाथ से न जाने दें. इस दौरान, कार्यक्षेत्र में अचानक आपकी गतिविधियों की जांच की जा सकती है. यदि आपके कार्य में कोई त्रुटि पाई गई, तो इसका नकारात्मक प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा.
मकर राशि के जातक घर की महिलाओं की सहायता करें
इस सप्ताह पारिवारिक संबंधों में उत्पन्न हो रही समस्याओं को आप सफलतापूर्वक हल करने में सक्षम रहेंगे. इससे पारिवारिक सदस्यों के बीच एकता और सामंजस्य बढ़ेगा. इस समय यह आवश्यक है कि आप भी घरेलू कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लें और घर की महिलाओं की सहायता करें.
कुंभ राशि के जातकों को सकारात्मक समाचार मिल सकता है
इस राशि के सभी छात्र जो विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें इस सप्ताह के मध्य में कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है. हालांकि, इसके लिए आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होगी.
मीन राशि के जातक घरेलू कार्यों में व्यस्त होंगे
इस सप्ताह कई जातकों को दिनभर बर्तन धोने और कपड़े धोने जैसे घरेलू कार्यों में व्यस्त रहना कठिनाईपूर्ण लग सकता है. इसलिए, अपने समय का कुशल प्रबंधन करने की योजना बनाना आपके लिए सबसे उपयुक्त विकल्प होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










