Weekly Love Rashifal: मकर राशि के मंगल और कुंभ के मायावी ग्रहों का खेल, इस सप्ताह खिलेगा प्यार का फूल या टूटेगा दिल? जानें अपनी राशि का हाल

साप्ताहिक लव राशिफल 1 से लेकर 7 फरवरी 2026
Weekly Love Rashifal 1 to 7 february: इस सप्ताह 1 से लेकर 7 फरवरी को प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा. संवाद से रिश्ते मजबूत होंगे, जबकि धैर्य रखने से गलतफहमियां दूर होंगी. जानें मेष से लेकर मीन राशि का साप्ताहिक लव राशिफल
Weekly Love Rashifal: फरवरी के पहले सप्ताह यानी 1 से 7 फरवरी 2026 के दौरान कुंभ राशि में शुक्र-राहु की युति प्रेम संबंधों में जुनून के साथ-साथ भ्रम और धोखे का मायाजाल बुनेगी, जिससे कई प्रेमी जोड़ों के बीच अचानक अलगाव का खतरा पैदा होगा. मकर राशि में मौजूद मंगल ग्रह और मीन राशि में स्थित शनिदेव इस दौरान आपके धैर्य और वफादारी की कड़ी परीक्षा लेंगे.
फरवरी 2026 का पहला सप्ताह प्रेम और रोमांस के लिए किसी अग्नि-परीक्षा से कम नहीं है. कुंभ राशि में शुक्र, बुध और राहु की युति प्रेम संबंधों में जुनून तो लाएगी, लेकिन साथ ही धोखे और भ्रम का जाल भी बिछाएगी. मकर राशि के मंगल प्रेमी-प्रेमिकाओं को जिद्दी बनाएंगे, वहीं शनि की दृष्टि रिश्तों की असलियत सामने लाएगी. यहां पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल
मेष राशि (Aries): सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपके सुख भाव में रहेंगे, जिससे पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा. लेकिन कुंभ राशि के राहु और शुक्र आपके सोशल सर्कल में किसी तीसरे व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ा सकते हैं. मकर राशि के सूर्य-मंगल आपके स्वभाव में कठोरता लाएंगे, जिससे पार्टनर को बुरा लग सकता है. इसलिए इस सप्ताह आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना सप्ताह के अंत तक ब्रेकअप जैसी स्थिति बन सकती है.
वृषभ राशि (Taurus): आपका राशि स्वामी शुक्र अब राहु के साथ कुंभ में गोचर कर रहे हैं. यह स्थिति कार्यक्षेत्र में किसी के साथ प्रेम संबंधों की शुरुआत कर सकती है. हालांकि, मकर के मंगल के कारण आपको अपने रिश्ते और करियर के बीच संतुलन बनाने में दिक्कत होगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा होगी. गुरु की दृष्टि रिश्तों को टूटने से बचा लेगी.
मिथुन राशि (Gemini): आपकी राशि में स्थित बृहस्पति आपको सही और गलत की पहचान कराएंगे. भाग्य भाव में बुध-शुक्र का गोचर पार्टनर के साथ किसी धार्मिक यात्रा या लंबी दूरी की सैर का योग बनाएगा. हालांकि, शनि की नजर आपके प्रेम जीवन में पुरानी कड़वाहट को फिर से उभार सकती है. सप्ताह के मध्य में चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर आपके संवाद को प्रभावशाली बनाएगा.
कर्क राशि (Cancer): अष्टम भाव में शुक्र-बुध-राहु का जमावड़ा प्रेम संबंधों के लिए ‘डरावना’ संकेत दे रहे हैं. इस दौरान आपके किसी गुप्त रिश्ते या पिछली गलती का खुलासा हो सकता है, जिससे रिश्ते में दरार आ सकती है. चंद्रमा का कर्क राशि में गोचर सप्ताह की शुरुआत में आपको भावुक बनाएगा, लेकिन मकर राशि के मंगल पार्टनर के व्यवहार को हिंसक या रूखा बना सकते हैं. इस सप्ताह आप धैर्य से काम लें और अपनी वाणी पर संयम रखें.
सिंह राशि( Leo): सप्तम भाव में सूर्य-राहु-शुक्र की युति आपके वैवाहिक और प्रेम जीवन में ‘ईगो वॉर’ शुरू कर सकती है. केतु आपके लग्न में है, जो आपको अकेलापन महसूस कराएगा. प्रेमी-प्रेमिका को एक-दूसरे पर शक करने से बचना चाहिए. सप्ताह के अंत में चंद्रमा का गोचर आपके स्वभाव में कोमलता लाएगा, जिससे बिगड़ी बात बन सकती है.
कन्या राशि (Virgo): छठे भाव में शुक्र और बुध का गोचर प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी नोक-झोंक लाएगा. आप पार्टनर की कमियां निकालने में समय बर्बाद करेंगे, जिससे रिश्ते में दूरी आ सकती है. शनि की उपस्थिति आपको अकेला महसूस कराएगी. हालांकि, मकर का मंगल आपके भीतर साहस भरेगा कि आप अपने प्यार के लिए स्टैंड ले सकें। स्वास्थ्य के कारण डेटिंग प्लान कैंसिल हो सकते हैं.
तुला राशि (Libra): पंचम भाव (प्रेम) में शुक्र, बुध और राहु की युति आपको प्यार में ‘पागल’ बना सकती है. यहां राहु आपको किसी गलत इंसान के प्रति आकर्षित कर सकता है, इसलिए नए रिश्तों में जल्दबाजी न करें. चंद्रमा का तुला राशि में गोचर आपको बहुत रोमांटिक बनाएगा. पुराने प्रेमी का वापस आना आपके वर्तमान रिश्ते में भूचाल ला सकता है.
वृश्चिक राशि (Scorpio): चौथे भाव में ग्रहों का जमावड़ा और तीसरे भाव के मंगल आपको बहुत अधिक पजेसिव बनाएगा. आप पार्टनर की हर गतिविधि पर नजर रखना चाहेंगे, जो विवाद का कारण बनेगा. बृहस्पति की शुभ दृष्टि किसी बड़े झगड़े को टालने में मदद करेगी. सिंगल लोगों को इस सप्ताह किसी परिचित से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है.
धनु राशि (Sagittarius): तीसरे भाव में शुक्र-बुध का गोचर प्रेमी-प्रेमिका के बीच संचार (कम्युनिकेशन) को बढ़ाएगा. आप घंटों फोन पर बातें करेंगे. मीन राशि के शनि के कारण घर वालों का विरोध झेलना पड़ेगा. सप्ताह के मध्य में चंद्रमा का गोचर आपके साहस को बढ़ाएगा और आप अपने पार्टनर को परिवार से मिलवाने का साहसी फैसला ले सकते हैं.
मकर राशि (Capricorn): आपकी राशि में सूर्य और मंगल की उपस्थिति आपको बहुत ‘डिमांडिंग’ बनाएगी. आप चाहेंगे कि सब कुछ आपकी मर्जी से हो, जिससे प्रेमी नाराज हो सकता है. धन भाव में शुक्र-राहु उपहारों के आदान-प्रदान के संकेत दे रहे हैं. लव लाइफ में मधुरता बनाए रखने के लिए अपने ‘बॉस’ वाले एटीट्यूड को घर के बाहर ही छोड़कर आएं.
कुंभ राशि (Aquarius): आप इस सप्ताह प्रेम के केंद्र बिंदु हैं. आपकी राशि में शुक्र-बुध-राहु की युति आपको गजब का आकर्षण देगी. लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे. लेकिन सूर्य-मंगल का बारहवें भाव में होना आपके पार्टनर के साथ शारीरिक या मानसिक दूरी पैदा कर सकता है. राहु का भ्रम आपको धोखा दे सकता है, इसलिए किसी भी वादे को करने से पहले दो बार जरूर सोच विचार करें.
मीन राशि (Pisces): आपकी राशि में शनि और बारहवें भाव में शुक्र-राहु की स्थिति विरह-वियोग के संकेत दे रही है. पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बड़ी गलतफहमी हो सकती है. आप खुद को अकेला और उदास महसूस करेंगे. मिथुन राशि के गुरु की कृपा से सप्ताह के अंत में कोई मित्र आपकी लव लाइफ को ट्रैक पर लाने में मदद करेगा.
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




