15-21 फरवरी 2026 का लव राशिफल: प्यार, रोमांस या नई शुरुआत? जानिए इस सप्ताह आपकी लव लाइफ का हाल

Published by : Neha Kumari Updated At : 14 Feb 2026 1:29 PM

विज्ञापन

15–21 फरवरी का साप्ताहिक लव राशिफल

Weekly Love Horoscope 15–21 February 2026: 15–21 फरवरी 2026 का यह सप्ताह प्यार और रिश्तों के लिए खास और दिलचस्प रहने वाला है. किसी के रिश्ते में मिठास बढ़ेगी, तो किसी की जिंदगी में नई एंट्री हो सकती है. क्या आपकी राशि में भी बन रहे हैं खास प्रेम योग? जानिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से पूरा साप्ताहिक लव राशिफल.

विज्ञापन

Weekly Love Horoscope 15–21 February 2026: 15 से 21 फरवरी 2026 का यह सप्ताह लव लाइफ के मामले में कई लोगों के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आ सकता है. इस दौरान कई राशि के जातकों के रिश्तों में बेहतर संवाद, समझदारी और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ने की संभावना है. कुछ लोगों के पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं, वहीं सिंगल लोगों की जिंदगी में नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं. जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए विश्वास और तालमेल मजबूत करने का अच्छा समय है. आइए आसान भाषा में ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक लव राशिफल.

मेष राशि

इस सप्ताह मेष राशि वाले जातकों के प्रेम जीवन में नई और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिल सकती है. यदि आप किसी से लंबे समय से दिल की बात कहना चाहते थे, पर कह नहीं पा रहे थे, तो यह समय अपनी भावनाओं का इजहार करने के लिए उत्तम है. जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच के मतभेद समाप्त हो सकते हैं. पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. शादीशुदा लोगों में हल्की बहस संभव है, लेकिन बातचीत से सुलझ जाएगी. सिंगल लोगों की किसी खास से मुलाकात हो सकती है.
शुभ नंबर: 9 | शुभ रंग: लाल
उपाय: मंगलवार को हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों के प्रेम संबंधों में स्थिरता और सुकून बना रहेगा. इस सप्ताह पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. पुराने मनमुटाव खत्म हो सकते हैं. शादी या कमिटमेंट की सोच रहे लोगों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. सिंगल लोगों की पुराने दोस्त से नजदीकी बढ़ सकती है.
शुभ नंबर: 6 | शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी को सफेद फूल चढ़ाएं.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. गलतफहमी से बचने के लिए अपने पार्टनर से सोच-समझकर बात करें. पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें. सिंगल लोगों की सोशल मीडिया या दोस्तों के जरिए नई पहचान हो सकती है. सप्ताह के अंत तक स्थिति बेहतर होगी.
शुभ नंबर: 5 | शुभ रंग: हरा
उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद खास रहेगा. यह सप्ताह आपको रोमांटिक और भावनात्मक रूप से संतोष देने वाला रहेगा. पार्टनर के साथ विश्वास बढ़ेगा. शादीशुदा लोगों को परिवार के साथ खुशी के पल मिलेंगे. सिंगल लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है.
शुभ नंबर: 2 | शुभ रंग: सफेद
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में उत्साह और ताजगी बनी रहेगी. पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. सिंगल लोगों की किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. अहंकार से बचें, नहीं तो रिश्ते में दूरी आ सकती है.
शुभ नंबर: 1 | शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: रविवार को सूर्य देव को जल अर्पित करें.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के प्रेम संबंध में स्थिरता रहेगी. हालांकि पार्टनर के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त करने में झिझक हो सकती है. पार्टनर को समय दें और उनकी बात समझें. सिंगल लोगों की किसी सहकर्मी या परिचित से नजदीकी बढ़ सकती है.
शुभ नंबर: 7 | शुभ रंग: नीला
उपाय: बुधवार को हरे मूंग का दान करें.

तुला राशि

तुला राशि वालों के प्रेम जीवन में संतुलन और मधुरता बनी रहेगी. पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर होंगी. सिंगल लोगों की किसी समारोह या मित्र मंडली में खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. शादीशुदा जीवन में तालमेल बेहतर रहेगा.
शुभ नंबर: 8 | शुभ रंग: क्रीम
उपाय: शुक्रवार को राधा-कृष्ण मंदिर में दर्शन करें.

वृश्चिक राशि

प्रेम में गहराई और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. शुरुआत में पार्टनर के साथ हल्का मतभेद और तनाव हो सकता है, लेकिन बातचीत से हल निकल जाएगा. पुराने प्रेम के दोबारा आने की संभावना भी है. सिंगल लोग किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं.
शुभ नंबर: 4 | शुभ रंग: मैरून
उपाय: मंगलवार को लाल वस्त्र दान करें.

धनु राशि

इस सप्ताह प्रेम जीवन में नए अनुभव मिल सकते हैं. पार्टनर के साथ यात्रा या घूमने का प्लान बन सकता है. सिंगल लोगों के जीवन में नया व्यक्ति आ सकता है. रिश्ते को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है.
शुभ नंबर: 3 | शुभ रंग: पीला
उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ में जल चढ़ाएं.

मकर राशि

मकर राशि वालों को इस सप्ताह धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा. पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन शांत बातचीत से सुलझ सकते हैं. शादीशुदा लोगों को परिवार का सहयोग मिलेगा. सिंगल लोगों को किसी अन्य व्यक्ति की सलाह से फायदा हो सकता है.
शुभ नंबर: 1 | शुभ रंग: भूरा
उपाय: शनिवार को शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है. खुलकर बातचीत करने से संबंध मजबूत होंगे. दूर रहने वाले पार्टनर से मुलाकात संभव है. सिंगल लोगों को मित्रों के जरिए रिश्ता मिल सकता है.
शुभ नंबर: 5 | शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: शनिवार को जरूरतमंद को कंबल दान करें.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह रोमांटिक और भावुक रहेगा. पार्टनर के साथ दिल की बात साझा करने का मौका मिलेगा. सिंगल लोगों की किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में खास मुलाकात हो सकती है. प्रेम प्रस्ताव के योग बन रहे हैं.
शुभ नंबर: 3 | शुभ रंग: आसमानी
उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola