Vrishchik Varshik Rashifal 2026: वृश्चिक राशिफल वालों के लिए साल की शुरुआत कष्टकारी, जून के बाद आय में वृद्धि के प्रबल योग

Updated:
विज्ञापन

Yearly Vrishchik Rashifal 2026

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Vrishchik Varshik Rashifal 2026: साल 2026 करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मध्यम रूप से शुभ रहेगा. उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए यह समय कठिन रहेगा. पढ़ें वार्षिक वृश्चिक राशिफल

विज्ञापन

Vrishchik Varshik Rashifal 2026: वृश्चिक राशिफल 2026 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ श्रीपति त्रिपाठी ने बताया कि साल 2026 में शनि मीन राशि के पंचम भाव में रहेंगे. 25 नवंबर तक राहु कुंभ राशि के चतुर्थ भाव में रहेंगे तथा मकर राशि के तृतीय भाव में गोचर करेंगे. वर्ष के पूर्वार्ध में बृहस्पति मिथुन राशि के अष्टम भाव में रहेंगे तथा 2 जून को कर्क राशि के नवम भाव में गोचर करेंगे. 31 अक्टूबर को बृहस्पति तीव्र गति से चलते हुए सिंह राशि के दशम भाव में प्रवेश करेंगे. इस वर्ष मंगल अपनी सामान्य गति से भ्रमण करेंगे. वर्ष की शुरुआत में 1 फरवरी तक शुक्र अस्त रहेंगे तथा अक्टूबर में भी चौदह दिन अस्त रहेंगे.

विज्ञापन

Vrishchik Varshik Rashifal 2026: साल 2026 में वृश्चिक राशि वालों का करियर कैसा रहेगा

यह वर्ष करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मध्यम रूप से शुभ रहेगा. उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए यह समय कठिन रहेगा. 2 जून के बाद यदि आप कोई व्यावसायिक गतिविधि शुरू करते हैं तो भाग्य आपका साथ देगा. व्यापार से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा जातकों को स्थानांतरण मिल सकता है. 31 अक्टूबर के बाद पदोन्नति के योग बनेंगे.

साल 2026 में वृश्चिक राशि वालों का रिलेशनशिप कैसा रहेगा

साल की शुरुआत में कुछ तनाव और मतभेद हो सकते हैं. परिवार के सदस्यों में आपसी सहयोग और समर्पण की कमी होगी. गुरु के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी. 2 जून के बाद सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. भाई बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी. जीवनसाथी से सहयोग और सम्मान मिलेगा. जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा.

साल 2026 में वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा

साल 2026 में जून तक आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे. मौसम जनित बीमारियां आपको परेशान करेगी. हल्की थकावट या नींद की कमी महसूस हो सकती है. 2 जून के बाद आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी. उस समय आपके स्वास्थ्य में स्वाभाविक सुधार होगा. नियमित व्यायाम और संतुलित आहार लाभकारी रहेगा.

उपाय- शुक्रवार को महाकाली की पूजा करें. रात को सोने से पहले सेंधा नमक‑लेवेंडर वाले पानी से स्नान करें.

Also Read: Shani Effect on Rashi: मार्गी शनि और शुक्र-बुध की जोड़ी 2026 में इन राशियों को बनाएगी धनवान, भाग्योदय के दुर्लभ और अद्भुत संयोग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola