Vrishabh Varshik Rashifal 2026: वृषभ राशि वालों के लिए साल की शुरुआत बेहद खास, अक्टूबर के बाद का समय कष्टकारी
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 04 Dec 2025 7:55 AM
Yearly Vrishabh Rashifal 2026
Vrishabh Varshik Rashifal 2026: वर्ष की शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगा. आय में वृद्धि होगी. नौकरी में बदलाव और उच्च पद की संभावना है. जून के बाद साझेदारी और व्यापार में लाभ मिलेंगे. पढ़ें वृषभ राशिफल
Table of Contents
Vrishabh Varshik Rashifal 2026: वृषभ राशिफल 2026 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ श्रीपति त्रिपाठी ने बताया कि साल 2026 में शनिदेव मीन राशि के ग्यारहवें भाव में रहेंगे. 25 नवंबर तक राहु कुंभ राशि के दसवें भाव में रहेंगे और मकर राशि के नौवें भाव में गोचर करेंगे. वर्ष के पूर्वार्ध में बृहस्पति मिथुन राशि के दूसरे भाव में रहेंगे तथा 2 जून को कर्क राशि के चौथे भाव में गोचर करेंगे. 31 अक्टूबर को बृहस्पति तीव्र गति से चलते हुए सिंह राशि के चौथे भाव में प्रवेश करेंगे. इस वर्ष मंगल अपनी सामान्य गति से चलेंगे. वर्ष की शुरुआत में 1 फरवरी तक शुक्रदेव अस्त रहेंगे और अक्टूबर में भी चौदह दिन अस्त रहेंगे.
Vrishabh Varshik Rashifal 2026: वृषभ राशि वालों का करियर साल 2026 में कैसा रहेगा
करियर- वर्ष की शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगा. आय में वृद्धि होगी. नौकरी में बदलाव और उच्च पद की संभावना है. जून के बाद साझेदारी और व्यापार में लाभ मिलेंगे. आपको अचानक धन लाभ होगा. 31 अक्टूबर के बाद आपको भूमि, भवन, वाहन आदि से सुख सुविधाएं प्राप्त होगी. व्यापार में सफलता मिलेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा. आठवे भाव पर बृहस्पति और शनि के संयुक्त दृष्टि प्रभाव के कारण पैतृक संपत्ति या ससुराल वालों की तरफ से धन प्राप्ति की प्रबल योग बनेंगे.
वृषभ राशि वालों का रिलेशनशिप साल 2026 में कैसा रहेगा
वर्ष की शुरुआत में द्वितीय भाव में स्थित देव गुरु बृहस्पति के प्रभाव से आपके परिवार में एक सदस्य का आगमन होगा. चतुर्थ भाव में स्थित केतु परिवार में अशांति का कारक बनेगा, लेकिन आप अपने ईमानदार प्रयासों से परिवार में शांति बहाल करने में सफल होंगे. आप अपने बच्चों के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ाएंगे. विवाहित जातकों को साथी के साथ सामंजस्य बढ़ेगा, जबकि जो अभी तक बंधन में नहीं हैं उन्हें सही साथी मिलने की संभावना है.
वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य साल 2026 में कैसा रहेगा
साल की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा. देव गुरु बृहस्पति के गोचर के बाद आपको छोटी-मोटी बीमारियां परेशान करेगी. मार्च‑अप्रैल में जोड़ों में हल्की दर्द और पाचन‑सम्बंधी समस्याएं हो सकती है. हालांकि शनि की दृष्टि लग्न पर है, इसलिए आप थोड़े सुस्त रह सकते हैं उस समय आपको अपनी दिनचर्या का सख्ती से पालन करना चाहिए आपको अपने खान-पान के साथ-साथ दिन भर के कामों पर भी ध्यान देना होगा. सुबह व्यायाम करें और योग का अभ्यास करें.
उपाय: रोज़ 21 बार ॐ ॐ दुर्गायै नमः मंत्र का जप करें. आर्थिक स्थिरता के लिये घर में तुलसी या मनी प्लांट लगाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










