10.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Shani Gochar 2023: कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं शनि, जानें आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

Shani Gochar 2023 शनि पूर्वाभाद्रपद और शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे और जून में वक्री होकर नवंबर में मार्गी होंगे.

शनि ग्रह को कर्मफल दाता कहा जाता है। ये ग्रह एक राशि में 30 महीने तक रहते हैं। साल 2024 में शनि ग्रह अपनी राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं. इस दौरान शनि पूर्वाभाद्रपद और शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे और जून में वक्री होकर नवंबर में मार्गी होंगे.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर शुभ रहेगा। इस साल आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। संतान की तरक्की को लेकर आप चिंतित रहेंगे। मई के बाद आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उपाय के लिए हर शनिवार को काले तिल का दान करें.

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर मिलाजुला रहेगा। आपको करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे। विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। मई के बाद आपके खर्चे बढ़ सकते हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. उपाय के लिए हर शनिवार को जरूरतमंद लोगों को वस्‍त्र दान करें.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर सामान्य रहेगा। आपको मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। फिजूलखर्ची से बचें। मई के बाद आपको प्रमोशन मिल सकता है। उपाय के लिए हर शनिवार को मछलियों को आटे की गोलियां डालें.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपको स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। करियर में तनाव रहेगा। मई के बाद स्थिति में सुधार होगा। उपाय के लिए हर शनिवार को काले तिल बहते जल में प्रवाहित करें.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर मिश्रित रहेगा। आपको काम में रुकावटें आ सकती हैं। मई के बाद स्थिति में सुधार होगा। आपको धन लाभ होगा। उपाय के लिए हर शनिवार को काले चने का सेवन करें.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर शुभ रहेगा। आपको करियर में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। उपाय के लिए हर शनिवार को शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर शुभ रहेगा। आपको धन लाभ होगा। करियर में बदलाव के योग हैं। संतान की तरक्की को लेकर चिंतित रहेंगे। उपाय के लिए हर शनिवार को हनुमानजी के मंदिर में दर्शन करें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर सामान्य रहेगा। आपको स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। करियर में चुनौतियां रहेंगी। मई के बाद स्थिति में सुधार होगा। उपाय के लिए हर शनिवार को सवा पाव सरसों का तेल दान करें.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर शुभ रहेगा। आपको करियर में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। उपाय के लिए हर शनिवार को पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपको पैसों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। उपाय के लिए हर शनिवार को हनुमानजी के मंदिर में जाकर बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं.

कुंभ राशि

शनि के कुंभ राशि में गोचर के कारण इस साल कुंभ राशि के जातकों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आलस्य, आत्मविश्वास में कमी, स्वास्थ्य समस्याएं, धन लाभ में रुकावटें भी पैदा हो सकती है। उपाय के लिए हर शनिवार को शमी के पेड़ पर तिल के दीपक जलाएं.

मीन राशि

कुंभ राशि में शनि के गोचर के कारण मीन राशि के जातकों के लिए यह साल चुनतिपूर्ण रहेग। आपको पैसों की समस्या, स्वास्थ्य समस्याएं, करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मई महीने के बाद स्थिति में सुधार होने लगेगा। उपाय के लिए हर शनिवार को शनि मंदिर में शनि चालीसा का पाठ करें और जरूरतमंद लोगों की मदद करें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel