सिंह साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 फरवरी 2026: आत्मविश्वास और ऊर्जा रहेगी चरम पर, लेन-देन में बरतें सावधानी

Updated:
विज्ञापन
सिंह साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 फरवरी 2026: आत्मविश्वास और ऊर्जा रहेगी चरम पर, लेन-देन में बरतें सावधानी

Singh Saptahik Rashifal: इस सप्ताह सूर्य का कुंभ राशि में गोचर आपके रिश्तों में नई ऊर्जा और गर्माहट भर देगा, जिससे नई योजनाओं में सफलता मिलने के योग बनेंगे. मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा.

विज्ञापन

Singh Saptahik Rashifal: ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी जी के अनुसार, सिंह राशि वालों के लिए आपकी राशि में केतु की उपस्थिति और कुंभ राशि के ग्रहों की दृष्टि के कारण संभलकर चलने की आवश्यकता है. हालांकि, सप्ताह के अंत में सूर्य का राशि परिवर्तन आपके आत्मविश्वास को नई ऊर्जा देगा, जिससे आप उत्साह महसूस करेंगे. लंबे समय से चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी. समाज और कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा.

कार्य क्षेत्र / बिजनेस

यह सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति का संकेत दे रहा है. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे और आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं. व्यापारियों को नए सौदे और लाभ के अवसर मिलेंगे. आप विस्तार की योजना बना सकते हैं. सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है.

रिलेशनशिप

यह सप्ताह पारिवारिक जीवन के लिए सुखद रहेगा. जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी. अविवाहित जातकों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं. मित्रों से सहयोग मिलेगा.

स्वास्थ्य

इस सप्ताह स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अत्यधिक कार्यभार से थकान हो सकती है. नियमित व्यायाम करें और संतुलित आहार लें.

सावधानी

इस सप्ताह महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें. भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें. अहंकार और जल्दबाजी से बचें.

उपाय

प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

  • लकी डेट: 08, 09, 14
  • लकी कलर: पीला, लाल, सफेद
  • लकी दिन: सोमवार, मंगलवार, रविवार

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola