मकर राशि के धन भाव में ग्रहों का प्रबल प्रभाव, आय और बचत में बड़ा बदलाव का संकेत

साप्ताहिक राशिफल
Makar Saptahik Rashifal 22 To 28 February 2026: मंगल आपकी राशि से निकलकर कुंभ में चले जाएंगे, जहां पहले से ही सूर्य, शुक्र, बुध और राहु मौजूद हैं. शनि आपकी राशि से द्वितीय भाव में और गुरु छठे भाव में रहेंगे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा.
Makar Saptahik Rashifal: मकर राशि: मंगल अब आपकी राशि से निकलकर कुंभ में जा चुके हैं, जिससे स्वभाव की आक्रामकता कम होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें.
करियर: आपकी राशि से मंगल का कुंभ में जाना धन लाभ के नए अवसर पैदा करेगा. पैतृक संपत्ति से लाभ होने के प्रबल योग हैं और व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी.
लव लाइफ: परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा, जिससे लव लाइफ भी सुखद रहेगी. पार्टनर के लिए कोई कीमती उपहार खरीदने की योजना बन सकती है.
स्वास्थ्य: इस सप्ताह खान-पान की गलत आदतों के कारण दांत या गले में समस्या हो सकती है. मुख की स्वच्छता का ध्यान रखें और गरम पानी का सेवन करें.
सावधानी: इस हफ्ते आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है, जिससे परिवार में अनबन होने की संभावना है. बोलते समय शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें.
उपाय: शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
शुभ अंक- 8, 17, 26
शुभ रंग- नीला और काला
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, आखिर कब जलेगी होलिका, जानें सटीक समय
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




