साप्ताहिक मेष राशिफल 25 से 31 दिसंबर 2022: कैसा बीतेगा यह सप्ताह?

Aries Weekly Horoscope: मेष राशि वालों के लिए ये सप्ताह (25 दिसंबर 2022 से 31 दिसंबर 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.
मेष
करियर-इस सप्ताह करियर के क्षेत्र में आपको परिश्रम का फल मिलेगा. जॉब में बॉस के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. सरकारी जॉब में हैं तो प्रमोशन होने की संयोग बनेगा. खिलाड़ियों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा में विद्यार्थियों के परीक्षा के पेपर अच्छे जाएंगे. प्रतियोगिता या इंटरव्यू के माध्यम से रोजगार की तलाश में हैं तो शीघ्र ही खुशखबरी मिल सकती है.
पर्सनल लाइफ के लिए समय अनुकूल है. यदि कोई प्रेम प्रसंग चल रहा है तो विवाह में परिणत होने की पूर्ण संभावना है. पहले से विवाहित हैं तो इस सप्ताह आपसी सम्बन्धों में मधुरता बढेगी. और एक दूसरे को समझने में पहले से अधिक आसानी होगी.
फैमिली लाइफ में जटिल समस्या का समाधान करने में समर्थ होंगे.सपरिवार बाहर घूमने जाने का प्रोगाम बनेगा. बुजुर्गो,रिश्तेदारों तथा माता पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा. नये वाहन या नये फ्लैट खरीदने का संयोग बनेगा. परिवार में शुभ मांगलिक कार्य का रूपरेखा बनेगी.
शुभ दिन-रविवार,गुरूवार
शुभ रंग-गुलाबी,पीला
शुभ तारीख-25,29
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




