Saptahik Mesh Rashifal 14 to 20 April 2024: मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह रहेगा बेहद खास

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 14 Apr 2024 1:50 PM

विज्ञापन

सप्ताहिक मेष राशिफल

Saptahik Mesh Rashifal 14 to 20 April 2024: यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. हालांकि इस सप्ताह रिश्तों में उत्साह के साथ-साथ थोड़ी निराशा भी आ सकती है.

विज्ञापन

Saptahik Mesh Rashifal 14 to 20 April 2024: मेष राशि- इस सप्ताह शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी. उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा. प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे. शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. वाहन प्रयोग में सावधानी रखें. सुख सुविधा प्राप्त करेंगे.

करियर /बिजनेस राशिफल

इस सप्ताह नए व्यावसायिक उपक्रमों को बचाने के लिए अभी संभलकर कदम उठाएं. विदेशी या दूर स्थान के कार्यों में बेकार के भ्रमण और विलंब हो सकता है.

रिलेशनशिप राशिफल

इस सप्ताह रिश्तों में उत्साह के साथ-साथ थोड़ी निराशा भी आ सकती है. आपके मन में रोमांस की भावनाएं अधिक होंगी लेकिन अंतिम दिन मन में बेचैनी होने के कारण मुलाकात से बचें.

Also Read: Saptahik Rashifal 14 to 20 April 2024: यह सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा कष्टकारी, पढ़ें वीकली राशिफल

हेल्थ राशिफल

इस सप्ताह आपके ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा, जिससे कामकाज में बेहतर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे. हालांकि आखिरी दिन आपका मन परेशान रहेगा. चोट लगने और खून बहने की संभावना है, जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें सतर्क रहना होगा.
लकी डेट- 14, 17, 19
कलर- गुलाबी, पीला, लाल
लकी दिन- सोमवार, मंगलवार, गुरुवार
सावधानी- सावधानी: इस सप्ताह किसी प्रकार का बैंक लोन न लें, धोखाधड़ी होने के योग हैं.
उपाय- प्रतिदिन दैनिक पूजा में हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola