ePaper

Weekly Love Rashifal: मेष से मीन राशियों का लव लाइफ, 23 से 29 अप्रैल 2023 तक कैसा रहेगा आपका भाग्य जानें

Updated at : 23 Apr 2023 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
Weekly Love Rashifal: मेष से मीन राशियों का लव लाइफ, 23 से 29 अप्रैल 2023 तक कैसा रहेगा आपका भाग्य जानें

Weekly Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए साप्ताहिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि 23 से 29 अप्रैल 2023 तक किन राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा सप्ताह...

विज्ञापन
undefined

मेष- पर्सनल लाइफ में अभिनव सुख की प्राप्ति होगी. नये प्रेम प्रसंग प्रारम्भ होने की संभावना है और बहुत संभव है कि बाद में यह प्रेम प्रसंग प्रणय-सूत्र में बंध जाय. नवविवाहितों के समय मौज-मस्ती से बीतेगा.

undefined

वृष- पर्सनल लाइफ के लिए समय अनुकूल है. प्रेम संबंधों में पुरानी बातों को भूलकर, ईगो को कन्ट्रोल कर अपने आपसी सम्पर्क में मधुरता लाने का प्रयास करें. अविवाहितों के विवाह होने का योग है. नवविवाहितों के संबंधों में मधुरता, आपसी रिश्ते में प्रेमभाव बढ़ेगा.

undefined

सिंह- आपकी पर्सनल लाइफ में इस सप्ताह कुछ बदलाव होने वाला है. आप किसी के साथ इमोशनली इनवॉल्व हो सकते हैं. अगर आप पहले से ही किसी रिलेशनशिप में हैं, तो आपके संपर्क मधुर होंगे. अविवाहित हैं तो विवाह का प्रस्ताव मिलेगा.

undefined

कर्क- आप अपने पर्सनल लाइफ में अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन भावनात्मक पल बितायेंगे. प्रेम प्रसंग विवाह बंधन में बंधने का संयोग बनेगा. कुछ लोगों के नये प्रेम प्रसंग प्रारंभ होने की संभावना है.

undefined

सिंह- इस सप्ताह पर्सनल लाइफ सुखद रहेगा. प्रेम-प्रसंग में उत्साहवर्धक रहेगा आपसी रिश्ते में तनाव दूर होगी. इंटरनेट, फेसबुक, ई-मेल के जरिये नये प्रेम-प्रसंग की शुरुआत हो सकती है. अविवाहितों के विवाह होने का प्रस्ताव मिलेगा.

undefined

कन्या- इस सप्ताह पर्सनल लाइफ में ग्लैमर आएगा. प्रेम-प्रसंग पहले चल रहा है और विवाह करने के इच्छुक हैं तो यह समय अनुकूल है आप अपना प्रस्ताव अपनी भावना को साथी से व्यक्त करें. आपसी संबंध में अंतरंगता बढ़ेगी.

undefined

तुला- पर्सनल लाइफ के लिए समय अनुकूल है. लव लाइफ में आपसी संपर्क में गलतफहमियां दूर होंगी. प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगें. नवविवाहितों का समय मौज-मस्ती में बीतेगा. अविवाहितों के विवाह होने का संयोग बनेगा.

undefined

वृश्चिक- रोमांस के लिए समय बेहतरीन है. आप अपने पार्टनर के साथ सुखद–मनोरंजक पल बिताएंगें. नवविवाहित हैं तो वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी. अविवाहित युवाओं को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे. कुछ लोगों के नये प्रेम संबंध प्रारंभ होगा.

undefined

धनु- पर्सनल लाइफ के लिए समय अच्छा है. जो लोग नये संबंध में बंधना चाहते हैं उन लोगों का भाग्य साथ देगा. अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा. विवाहित हैं तो पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य और प्यार बना रहेगा.

undefined

मकर- नवविवाहितों के लिए समय अच्छा साबित होगा. आपसी संबंधों में प्रेम-प्रगाढता और अधिक मजबूत होगा. मौज-मस्ती में समय बीतेगा. आप में से कुछ लोगों का रोमांस आरंभ हो सकता है. विवाह योग्य युवक-युवतियों को शीघ्र विवाह होने का प्रस्ताव मिलेगा.

undefined

कुंभ- प्यार-मोहब्बत और रोमांस के लिए समय अनुकूल नहीं है. प्यार में धोखा मिलेगा. विवाहेत्तर प्रेम संबंधों के कारण घर-परिवार में तनावपूर्ण स्थिति रहने की संभावना है. सावधानी से अपने संबंधों को आगे बढ़ायें, कुछ लोगों का नया प्रेम संबंध आरंभ हो सकता है.

undefined

मीन- यदि कोइ प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आपसी संबंध बनाये रखने में अपने आप पर नियंत्रण रखें. शक-सन्देह, गलतफहमियों के कारण तनाव होने के योग हैं. अविवाहितों को विवाह होने का संयोग बनेगा. नये प्रेम संबंध के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola