कन्या राशि वालों करियर में सफलता के योग पर अनावश्यक खर्च और दिखावे से बचें
कन्या साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अक्टूबर 2026
Saptahik Kanya Rashifal 25 to 31 October 2026: कन्या राशि वालों के लिए 25 से 31 अक्टूबर 2026 का सप्ताह कैसा रहेगा? जानें करियर, बिजनेस, प्रेम जीवन, परिवार, शुभ दिन, शुभ रंग, तारीख और ज्योतिषीय उपाय.
Saptahik Kanya Rashifal 25 to 31 October 2026: कन्या राशि वालों के लिए 25 से 31 अक्टूबर 2026 का सप्ताह करियर, प्रेम और परिवार के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है. अवसरों का लाभ उठाएं, लेकिन सेहत और खर्चों के प्रति सतर्क रहना भी जरूरी है. इस हफ्ते का साप्ताहिक कन्या रााशिफल में जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से
पारिवारिक जीवन
परिवार में कुछ बदलाव आएंगे, जो शुरुआत में थोड़ी उलझन दे सकते हैं, लेकिन पिछले सप्ताह लिए गए निर्णय अब लाभकारी साबित होंगे. किसी जटिल समस्या का समाधान मिलेगा. दाम्पत्य संबंधों में चल रहा तनाव दूर होगा. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और बड़े-बुजुर्गों का प्यार व आशीर्वाद साथ रहेगा. घर में विवाह या अन्य मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है.
व्यापार और नौकरी
नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को शीघ्र सफलता मिलने के योग हैं. परीक्षा या इंटरव्यू में मेहनत रंग लाएगी. नया बिजनेस शुरू करने का विचार है तो समय अनुकूल है, पर जल्दबाजी में बड़े निर्णय न लें. योजना बनाकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा.
ये भी पढ़ें: वृषभ राशि वालों को धन लाभ के संकेत, सिंह को रहना होगा सतर्क, जानें साप्ताहिक राशिफल
करियर और शिक्षा
व्यावसायिक शिक्षा या मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश चाहने वालों को सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों को एकाग्रता बनाए रखनी होगी, क्योंकि मन भटकने की संभावना है. नियमित अध्ययन और अनुशासन से अच्छे परिणाम मिलेंगे.
स्वास्थ्य
सप्ताह के शुरुआती दिनों में थकान या तनाव महसूस हो सकता है. खानपान में लापरवाही न करें और पर्याप्त नींद लें. हल्का व्यायाम व योग लाभ देगा. काम की व्यस्तता में अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुका हुआ धन मिलने की उम्मीद है. फिर भी अनावश्यक खर्च और दिखावे से बचें, वरना बजट बिगड़ सकता है. निवेश सोच-समझकर करें.
प्रेम जीवन
यह सप्ताह प्रेम जीवन में ग्लैमर और जादू लेकर आएगा. प्रेम संबंध में हैं और विवाह करना चाहते हैं तो अपनी भावनाएं साथी के सामने खुलकर रखें, समय अनुकूल है. आपसी अंतरंगता बढ़ेगी. बस अहंकार और गलतफहमी को रिश्ते के बीच न आने दें.
लकी अंक: 1
लकी रंग: सफेद
उपाय
बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें. शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद मिठाई का भोग लगाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए