ePaper

Monthly Dhanu Rashifal April 2022: पैसों की कमी रह सकती है तथा किसी से कर्जा लेना पड़ सकता है

Updated at : 01 Apr 2022 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
Monthly Dhanu Rashifal April 2022: पैसों की कमी रह सकती है तथा किसी से कर्जा लेना पड़ सकता है

Monthly Dhanu Rashifal April 2022: सभी लोग जानना चाहते है़ कि अप्रैल महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है

विज्ञापन

Monthly Dhanu Rashifal April 2022:सभी लोग जानना चाहते है़ कि अप्रैल महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है

पारिवारिक जीवन

इस माह आपके परिवार के ऊपर शनि देव की दृष्टि भारी है जिस कारण कलेश होने की संभावना है. आपकी कही कोई बात किसी को इतनी बुरी लग सकती है कि घर में लड़ाई-झगड़ा हो सकता है. माता-पिता भी आपसे रुष्ट दिखाई देंगे तथा मान-सम्मान में भी कमी आएगी.

व्यापार व नौकरी

आर्थिक स्थिति के लिहाज से भी यह माह अच्छा नही है. पैसो की कमी रह सकती है तथा किसी से कर्जा लेना पड़ सकता है. यदि पैसा कही निवेश किया हुआ है या किसी को उधार दिया हुआ है तो वहां से भी हानि उठानी पड़ सकती है. हालाँकि व्यापार में कुछ लाभ संभव है.यदि नौकरी करते है तो संभल कर काम करे क्योंकि आपको लेकर राजनीति हो सकती है जिससे आपकी छवि को नुकसान पहुंचेगा.

शिक्षा व करियर

उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र अपने लिए नौकरी की तलाश में रहेंगे लेकिन वह जल्दी नहीं मिल पायेगी. हालाँकि कुछ अच्छे ऑफर हाथ में आएंगे लेकिन वह आपके अनुरूप नही होंगे. ऐसे में किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में ना ले और भविष्य को लेकर सोच-समझ कर ही कोई निर्णय ले.काँलेज मे विवाद है़ तों थोड़ा सतर्क हों जाए.

प्रेम जीवन

यह माह आपके प्रेम संबंधो के लिए अच्छा रहेगा. यदि आप विवाहित है तो पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा. उनके द्वारा आपकी हर काम में सहायता की जाएगी जिस कारण दोनों के बीच आपसी प्रेम में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी. रिश्तो में गर्माहट बनी रहेगी.यदि आप किसी से प्रेम करते है और कुछ समय से उनसे यह कहने का प्रयास कर रहे है तो यह माह उसके लिए उत्तम है.

स्वास्थ्य जीवन

माह की शुरुआत में आँखों से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है लेकिन धीरे-धीरे वह सही भी हो जाएगी. स्वास्थ्य के लिहाज से यह माह आपके लिए सामान्य रहने वाला है और कोई बड़ी समस्या नही होगी. हालाँकि मानसिक तनाव रहेगा और नींद कम आने के कारण थकान बनी रहेगी.

लकी नंबर :- 4

लकी कलर :- आसमानी

उपाय :-

हनुमान चालीसा का पाठ करे तथा प्रत्येक शनिवार को पीपल के पेड़ मे जल डाले. भगवान शनि का पूजन करे.

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola