ePaper

Monthly Singh Rashifal April 2022: स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती है

Updated at : 01 Apr 2022 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
Monthly Singh Rashifal April 2022: स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती है

Monthly Singh Rashifal April 2022: सभी लोग जानना चाहते है़ कि अप्रैल महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है

विज्ञापन

Monthly Singh Rashifal April 2022: सभी लोग जानना चाहते है़ कि अप्रैल महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है

पारिवारिक जीवन

यह माह पारिवारिक जीवन के लिए पहले की तुलना में बेहतर रहेगा. हालाँकि कुछ बातो को लेकर आपसी मतभेद सामने आएंगे लेकिन यदि आपने संयम से काम लिया तो बात आगे नही बढ़ पाएगी. यदि विवाह हो चुका है तो आपकी पत्नी और माँ के बीच नोकझोंक होने की संभावना है.

व्यापार व नौकरी

यदि आप सॉफ्टवेर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में काम कर रहे है तो लाभ में रहेंगे. बॉस भी आपके काम से खुश होंगे और कुछ नए प्रोजेक्ट भी हाथ में आएंगे. सरकारी अधिकारी इस माह थोड़ा सावधान रहे और कुछ भी ऐसा कार्य ना करे जिससे आपकी छवि को नुकसान हो अन्यथा बात बिगड़ सकती है. व्यापार में नए ग्राहक तो जुड़ेंगे लेकिन पुराने ग्राहक आपसे छिटक भी सकते है. आपकी कोई बात उन्हें बुरी लग सकती है.

शिक्षा व करियर

यदि आप कॉलेज से डिग्री समाप्त कर चुके है तो इस माह पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बारे में सोच सकते है. इसमें आपको अपने दोस्तों का साथ मिलेगा और किसी सीनियर के द्वारा उचित मार्गदर्शन भी किया जायेगा. यदि आप स्कूल में है तो कोई नया कोर्स ज्वाइन कर सकते है जो भविष्य में लाभदायक होगा. सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस माह अपने लिए कुछ नया करने का विचार मन में आएगा. आपका ध्यान परीक्षा से हटकर अन्य कामो में लगेगा और आप उसी में ही अपना करियर बनाने का विचार करेंगे.

प्रेम जीवन

यदि विवाह हो चुका है तो आपके जीवनसाथी को कोई नयी जॉब या नया काम मिल सकता है जिससे दोनों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी. यदि आप भी जॉब करते है तो दोनों मिलकर कुछ नया शुरू करने का विचार भी कर सकते है ताकि भविष्य सुरक्षित रहे प्रेम संबंध में है तो आपका प्रेमी आपसे सहायता की उम्मीद करेगा लेकिन आप उसमे अक्षम रहेंगे. इस कारण दोनों के बीच रिश्तो में तनाव उत्पन्न होगा और बहसबाजी भी हो सकती है

स्वास्थ्य जीवन

यह माह आपके स्वास्थ्य के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ रहा है. यदि आपको अस्थमा या साँस से जुड़ी कोई बीमारी है तो इस माह अपना विशेष ध्यान रखे. माह के पहले सप्ताह में तो कोई समस्या नही होगी लेकिन दूसरा सप्ताह आते-आते स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती है.

लकी नंबर :- 7

लकी कलर :- स्लेटी

उपाय :-

मंगलवार के दिन गुड़ और चने का प्रसाद बाते भगवान सूर्य को नित्य जल अर्पित करे.

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola