ePaper

Monthly Vrishabh Rashifal November 2021: नवंबर माह का वृषभ राशिफल, भाई-बहन के साथ आपके रिश्तें मजबूत बनेंगे

Updated at : 31 Oct 2021 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
Monthly Vrishabh Rashifal November  2021: नवंबर माह का वृषभ राशिफल, भाई-बहन के साथ आपके रिश्तें मजबूत बनेंगे

November horoscope वृषभ राशिफल नवंबर 2021 | जाने अपना मासिक राशिफल नवंबर 2021 horoscope in hindi : वृषभ राशिवालों के लिए नवंबर का महीना वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे महीने की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

वृषभ राशि: नवंबर 2021 का मासिक राशिफल

नवंबर का माह शुरू हो चुका हैं. ऐसे में आप भी अपने व अपने परिवार के भविष्य को लेकर जिज्ञासु होंगे तथा मन में कई तरह के प्रश्न उठ रहे होंगे. आपको अपने व्यापार, शिक्षा, नौकरी, परिवार, प्रेम, स्वास्थ्य इत्यादि की चिंता सता रही होगी. आपकी राशि के अनुसार नवंबर महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके आइए जानते हैं आपकी वृषभ राशि के अनुसार नवंबर 2021 का मासिक राशिफल

पारिवारिक जीवन :-

घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा तथा सभी के बीच आपसी सहयोग मे वृद्धि देखने को मिलेगी. इसी बीच माह के मध्य में धार्मिक आयोजन होने की संभावना हैं. आपना मन सामाजिक कार्यों में लगेगा तथा घर के सदस्य भी आध्यात्मिक कार्यों में मन लगाएंगे.माह के अंत में घर के किसी सदस्य के विवाह का प्रस्ताव आ सकता हैं. भाई-बहन के साथ आपके रिश्तें मजबूत बनेंगे तथा माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा

व्यापार व नौकरी :-

व्यापारियों के लिए यह माह उथल-पुथल वाला होगा. उनके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अटक सकते हैं जिससे उनमे निराशा का भाव रहेगा. इस माह किसी बड़े निर्णय को लेने से बचे तथा कोई नया समझौता न करे अन्यथा उससे आपको हानि हो सकती है.

नौकरी कर रहे लोगों का मन भी अपने काम में नही लगेगा तथा वे अपने लिए नए काम की तलाश में रहेंगे. इस दौरान आप किसी बात को लेकर आशंकित रहेंगे व मन में बेचैनी बने रहने की संभावना हैं. राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोग किसी प्रकार के विवाद से इस माह स्वयं को दूर रखे.

शिक्षा व करियर:-

छात्रों को इस माह अपने लिए नए अवसर प्राप्त होंगे लेकिन आपके अध्यापक किसी बात को लेकर निराश हो सकते है. आपको अपने सहपाठियों का भरपूर सहयोग मिलेगा लेकिन मन पढ़ाई में कम लगेगा. कला के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी इस माह अपने लिए कुछ नया करने का विचार करेंगे.

यदि आप अभी-अभी कॉलेज में हुए हैं तो इस माह आपको अपने सहपाठियों से चुनौती मिल सकती है तथा किसी के द्वारा आपको भ्रमित करने की भी संभावना हैं. सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने लिए नए विकल्प की तलाश में रहेंगे.

प्रेम जीवन:-

यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो इस माह मन किसी और पर आ सकता है जिससे आपके प्रेम जीवन में खटास उत्पन्न होगी. दोनों के बीच आपसी मतभेद उभरकर सामने आयेंगे. विवाहित लोगों का अपने जीवनसाथी के ऊपर खर्चे बढ़ने की संभावना हैं जिससे आप तनाव में जा सकते है.

स्वास्थ्य जीवन:-

माह की शुरुआत तो अच्छी होगी लेकिन बाद में आपका ज्यादातर समय यह सोचने में बीतेगा कि चीज़े कैसे की जाए. इस कारण दिमाग के ऊपर दबाव और बढ़ेगा जिस कारण तनाव में जाने की भी आशंका है. इससे हासिल तो कुछ नही होगा बस आपके मानसिक स्वास्थ्य पर ही असर पड़ेगा. किसी प्रकार के तनाव को अपने ऊपर हावी होने देने से ज्यादा अच्छा उसे किसी के साथ साँझा करेंगे तो स्थिति बेहतर रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola