ePaper

Monthly Vrishabh Rashifal April 2022: घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है

Updated at : 01 Apr 2022 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
Monthly Vrishabh Rashifal April 2022:  घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है

Monthly Vrishabh Rashifal April 2022: सभी लोग जानना चाहते है़ कि अप्रैल महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है

विज्ञापन

वृष राशि अप्रैल 2022 क़ा मासिक राशिफल

सभी लोग जानना चाहते है़ कि अप्रैल महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है

पारिवारिक जीवन

यह माह आपके पारिवारिक जीवन के लिए चुनौतीभरा रहने वाला है. माह का ज्यादातर समय रिश्तेदारों की आवभगत में व्यतीत होगा. घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना होगा. माह के मध्य में घर का वातावरण आध्यात्मिक रहने की संभावना है. तीसरे सप्ताह में घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान भी हो सकता है.

व्यापार व नौकरी

यदि आप किसी के साथ सांझेदारी में व्यापार करते है तो वर्ष का यह माह आपके लिए शुभ रहने वाला है. कुछ ऐसे समझौते होंगे जो शुभ फल देने वाले होंगे. ऐसे में सतर्क रहे और किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दे अन्यथा प्रतिद्वंद्वी आपसे यह अवसर छीन भी सकते है.नौकरी कर रहे लोगो को भी अपने बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा. आपके सहकर्मी भी भरपूर सहयोग देंगे. यदि आप सरकारी नौकरी करते है तो माह के दूसरे सप्ताह में सचेत रहे क्योंकि विरोधी अहित करने का प्रयास कर सकते है.

शिक्षा व करियर

यदि आप संगीत या कला के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का विचार कर रहे है तो इस माह किसी का सहयोग प्राप्त होगा जो आगे चलकर बहुत काम आएगा. ऐसे में उत्तेजित होने से बचे और सोच-समझ कर ही कोई निर्णय ले. यदि आप किसी कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए तैयारी कर रहे है तो इस माह उसमे सफलता हाथ लगेगी.प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए साल का यह समय शुभ है. अध्यापको से कुछ नया सीखने को मिलेगा जो आपका मार्गदर्शन करेगा.

प्रेम जीवन

यदि आपके विवाह को ज्यादा समय नही हुआ है तो इस माह पत्नी के साथ संबंधो में खटास उत्पन्न होगी. कोई बात ऐसी होगी जो आपको दिल ही दिल में चुभेगी लेकिन आप उनसे कह नही पाएंगे. जिनके विवाह को पांच वर्ष से अधिक का समय हो चुका है उन्हें एक दूसरे को और अच्छे से समझने में सहायता मिलेगी. यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में है तो किसी अपने के द्वारा आपके रिश्ते में दरार पैदा करने की कोशिश की जाएगी लेकिन आप उससे अनजान रहेंगे. ऐसे में अपने प्रेमी के ऊपर विश्वास बनाये रखे. विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगो को इस माह निराशा हाथ लगेगी.

स्वास्थ्य जीवन

यदि आपको पहले से ही कोई गंभीर बीमारी है तो इस माह डॉक्टर के संपर्क में रहे क्योंकि समस्या आ सकती है. वैसे तो इस माह आप पहले से ज्यादा चुस्त और दुरुस्त महसूस करेंगे लेकिन मानसिक तनाव रह सकता है. ऐसे में सुबह के समय योग करने की आदत डाले.

लकी नंबर :-5

लकी कलर :- पीला

उपाय:-

भगवान शिव का अभिषेक किजिए लाभ मिलेगा

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594 /9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola