ePaper

Monthly Mithun Rashifal November 2021: नवंबर माह का मिथुन राशिफल, रचनात्मक को बढ़ावा देने का काम करेंगे

Updated at : 31 Oct 2021 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
Monthly Mithun  Rashifal November 2021: नवंबर माह का मिथुन राशिफल, रचनात्मक को बढ़ावा देने का काम करेंगे

November horoscope मिथुन राशिफल नवंबर 2021 | जाने अपना मासिक राशिफल नवंबर 2021 horoscope in hindi : मिथुन राशिवालों के लिए नवंबर का महीना वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे महीने की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

मिथुन राशि नवंबर 2021 राशिफल के अनुसार

नवंबर का माह शुरू हो चुका हैं. ऐसे में आप भी अपने व अपने परिवार के भविष्य को लेकर जिज्ञासु होंगे तथा मन में कई तरह के प्रश्न उठ रहे होंगे. आपको अपने व्यापार, शिक्षा, नौकरी, परिवार, प्रेम, स्वास्थ्य इत्यादि की चिंता सता रही होगी. आपकी राशि के अनुसार नवंबर महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके आइए जानते हैं आपकी मिथुन राशि के अनुसार नवंबर 2021 का मासिक राशिफल

पारिवारिक जीवन :-

इस माह आप अपने परिवारवालों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे व किसी भी प्रकार की यात्रा से बचे. माह की शुरुआत तो अच्छे रहेगी लेकिन जैसे-जैसे महिना आगे बढ़ेगा आपके माता-पिता में से किसी एक का स्वास्थ्य बिगड़ सकता हैं. यदि वे पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर के संपर्क में रहे.

व्यापार व नौकरी :-

आपको अपने व्यापार को विस्तार देने के कई अवसर प्राप्त होंगे जिसके लिए खर्चें भी बढ़ जायेंगे. त्यौहारों के कारण आपकी बिक्री भी बढ़ेगी तथा कई नए समझौते भी होंगे. ऐसे में शत्रु आपका नुकसान करने का प्रयास कर सकते हैं. इसलिये किसी से भी बैर भाव न रखे तथा अपने चारो ओर विशेष ध्यान दे.

राजनीति से जुड़े लोगों को अपने लिए कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे जो दिखने में तो लोक-लुभावने हो सकते हैं लेकिन भविष्य में उनके लिए यह अच्छे नही रहेंगे. यदि आप निजी क्षेत्र में काम करते है तो इस माह प्रमोशन होने की संभावना हैं जिससे मन उत्साहित रहेगा.

शिक्षा व करियर :-

छात्रों का मन इस माह अपनी पढ़ाई में कम तथा घर के कामों में ज्यादा लगेगा. वे अपनी रचनात्मक को बढ़ावा देने का काम करेंगे. आप कुछ ऐसे कार्यों को करेंगे जो भविष्य में लाभ पहुंचा सकते हैं. मुख्यतया उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने लिए नए आयाम स्थापित करेंगे जिससे उनके माता-पिता भी प्रसन्न होंगे.

यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए इस माह कई सुनहरे अवसर आ सकते हैं लेकिन

प्रेम जीवन :-

इस माह आपको अपने साथी का भरपूर साथ मिलेगा लेकिन आप उन्हें कम समय दे पाएंगे जिससे उनके मन में निराशा का भाव आएगा. काम में व्यस्त होने के कारण आप अपने साथी के प्रति उदासी का भाव रख सकते हैं लेकिन आपका पार्टनर इसके लिए आपको भलीभांति समझेगा तथा हर क्षेत्र में आपका साथ देगा.

यदि आप विवाह की प्रतीक्षा में हैं तो इस माह आपके लिए कोई सुखद प्रस्ताव भी आ सकता हैं जिससे सभी का मन आनंदित हो उठेगा. किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचे.

स्वास्थ्य जीवन :-

इस माह आपकी राशि में ग्रहों ने ऐसी स्थिति बनाई हैं जो आपके स्वास्थ्य के ऊपर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही हैं. माह के दूसरे सप्ताह में उच्च रक्तचाप या स्ट्रोक होने की संभावना हैं. इसलिये इस दौरान मन को शांत रखे और क्रोध करने से बचे. संयम और धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति बेहतर होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola