ePaper

Monthly Kanya Rashifal November 2021: नवंबर माह का कन्या राशिफल, आपका अपने साथी के साथ मतभेद होगा

Updated at : 31 Oct 2021 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
Monthly Kanya Rashifal November  2021:  नवंबर माह का कन्या राशिफल, आपका अपने साथी के साथ मतभेद होगा

November horoscope कन्या राशिफल नवंबर 2021 | जाने अपना मासिक राशिफल नवंबर 2021 horoscope in hindi : कन्या राशिवालों के लिए नवंबर का महीना वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे महीने की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

कन्या राशि नवंबर 2021 का राशिफल

नवंबर का माह शुरू हो चुका हैं. ऐसे में आप भी अपने व अपने परिवार के भविष्य को लेकर जिज्ञासु होंगे तथा मन में कई तरह के प्रश्न उठ रहे होंगे. आपको अपने व्यापार, शिक्षा, नौकरी, परिवार, प्रेम, स्वास्थ्य इत्यादि की चिंता सता रही होगी. आपकी राशि के अनुसार नवंबर महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके आइए जानते हैं आपकी कन्या राशि के अनुसार नवंबर 2021 का मासिक राशिफल

पारिवारिक जीवन :-

परिवार के सदस्यों में आपसी मेलझोल और बढ़ेगा व घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. बच्चों की ओर से आपको शुभ समाचार मिलेगा व घर में किसी की उन्नति होने की भी संभावना हैं. आपके ननिहाल से किसी के विवाह का प्रस्ताव आ सकता हैं. घर में सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे तथा आपके मृदु व्यवहार से प्रभावित होंगे.

व्यापार में आपको कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे जो दिखने में तो आकर्षित होंगे लेकिन भविष्य में यह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिये किसी भी समझौते को करने से पहले उसकी अच्छे से जाँच-परख अवश्य करे. राजनीति के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के मन में किसी बात को लेकर शंका रहेगी.

व्यापार व नौकरी :-

यदि आप सरकारी क्षेत्र में काम करते हैं तो इस माह आपकी यात्रा करने के संयोग हैं, ऐसे में पूरी सावधानी बरते. निजी क्षेत्र के कर्मचारी अपनी जॉब को लेकर आशंका में रहेंगे तथा उन्हें अपनी नौकरी के चले जाने का डर सताएगा.

शिक्षा व करियर :

स्कूल में पढ़ रहे छात्र अपने अध्यापक के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बात कर सकते हैं जो भविष्य में उनके मार्ग को प्रशस्त करेगा. यदि आप कॉलेज में हैं तो आपका अधुरा पड़ा काम पूरा होगा तथा आप अपने दोस्तों की भी सहायता करेंगे. मित्र आपसे प्रसन्न होंगे व कॉलेज में आपकी प्रशंसा भी होगी.

यदि आप अपनी पढ़ाई के अंतिम चरण में हैं व किसी नौकरी की तलाश में हैं तो इस माह उसके लिए शुभ संकेत हैं. सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को कुछ ऐसे काम करने को मिल सकते हैं जो भविष्य में उनके काम आएंगे.

प्रेम जीवन :-

आपका अपने साथी के साथ मतभेद होगा लेकिन आपसी समझ के कारण वह जल्दी ही सुलझ भी जायेगा. यदि आप अपने साथी से दूर हैं तो इस माह दोनों की भेंट भी होगी. विवाहित लोगों को अपने साथी के लिए कुछ नया करने का विचार मन में आएगा जिससे दोनों के बीच संबंधों में मजबूती आएगी.

यदि आप सिंगल हैं व किसी जीवनसाथी की तलाश में हैं तो इस माह आपके ऊपर किसी का आकर्षण आ सकता हैं तथा वे आपसे उस बात को कह भी सकते हैं. रिश्ता पक्का होने के योग इस माह कम हैं.

स्वास्थ्य जीवन :-

यह माह आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम संकेत लेकर आया हैं. यदि आपने किसी बीमारी के लिए टेस्ट करवाया हैं तो वह नेगेटिव आएगा. साथ ही यदि कोई पुरानी बीमारी चल रही हैं तो उसमे सुधार आएगा और उससे लड़ने की इच्छा-शक्ति का विकास होगा. कोई नयी बीमारी नही होगी तथा शरीर पूर्णतया स्वस्थ रहेगा.

इस माह आप ज्यादा से ज्यादा खेलकूद वाली गतिविधियों में भाग लेंगे जैसे कि तैराकी, साइकिलिंग इत्यादि. मन में भी नयी ऊर्जा का विकास होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola