ePaper

Monthly Mithun Rashifal April 2022: परिवार में किसी के साथ रिश्तो में भी दूरियां बढ़ सकती है

Updated at : 01 Apr 2022 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
Monthly Mithun Rashifal April 2022: परिवार में किसी के साथ रिश्तो में भी दूरियां बढ़ सकती है

Monthly Mithun Rashifal April 2022: सभी लोग जानना चाहते है़ कि अप्रैल महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है

विज्ञापन

Monthly Mithun Rashifal April 2022: सभी लोग जानना चाहते है़ कि अप्रैल महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है

पारिवारिक जीवन

घर के किसी काम से अचानक से बाहर जाना हो सकता है. परिवार में किसी के साथ रिश्तो में भी दूरियां बढ़ सकती है जो आगे चलकर समस्या करेगी. यदि आपने धैर्य से काम नही लिया तो समस्या गंभीर भी हो सकती है और मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुँच सकता है.

व्यापार व नौकरी

यदि आप नौकरी करते है और उसमे बदलाव का सोच रहे है तो रुक जाइये क्योंकि वर्ष का यह माह उसके लिए शुभ नही है. इसलिये इस माह अपनी पुरानी नौकरी में ही मन लगाए और थोड़ी प्रतीक्षा करे. सरकारी अधिकारी अपने से उच्च अधिकारियो से बात करते समय सावधानी बरते क्योंकि यह माह आपके लिए शुभ नही है.यदि आप व्यापारी है तो माह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी और कई अच्छे अवसर भी हाथ में आएंगे लेकिन यदि आपने ध्यान नही दिया तो यह लाभ हानि में बदल जाएगा.

शिक्षा व करियर

कॉलेज में है तो किसी प्रोजेक्ट में फंस सकते है और उसको लेकर निराशा का भाव भी आएगा. किसी दोस्त के साथ अनबन भी हो सकती है जो आपका अहित करने का प्रयास करेगा. स्कूल में पढ़ रहे छात्र अपने लिए कुछ नया करने का विचार करेंगे लेकिन जल्दी सफलता हाथ नही लगेगी.यदि आप सरकारी परीक्षा की तैयारी में लगे है तो इस माह पढ़ाई में मन कम लग पायेगा और अन्य गतिविधियों की और रुचि बढ़ेगी.

प्रेम जीवन

यदि आपका विवाह हो चुका है तो इस माह आपका जीवनसाथी आपके ऊपर फैमिली प्लानिंग का दबाव डालेगा. उनकी बात आपको प्रसन्न तो करेगी लेकिन कही ना कही आप किसी शंका में रहेंगे. प्रेम संबंध में है और घर पर यह बात पता नही है तो इस माह किसी को इसकी सूचना लग सकती है. हालाँकि यह आपके भविष्य के लिए अच्छा रहेगा.

स्वास्थ्य जीवन

इस माह आपको रीढ़ की हड्डी या पैरो के घुटनों में दर्द की समस्या रह सकती है जो लंबे समय तक चलेगी. इसके लिए सुबह के समय सैर पर जाने की आदत डालेंगे तो अच्छा रहेगा. माह के मध्य में कोई बात मन ही मन परेशान कर सकती है लेकिन वह जल्दी सुलझ भी जाएगी.

लकी नंबर :- 3

लकी कलर:- नीला

उपाय

गणेशजी का पूजन करे तथा गाय को हरा चारा खिलाए विशेष लाभ मिलेगा

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola