ePaper

Monthly Kumbh Rashifal April 2022: आर्थिक लाभ होगा, लेकिन साथ ही खर्चे भी बढ़ेंगे

Updated at : 01 Apr 2022 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
Monthly Kumbh Rashifal April 2022:   आर्थिक लाभ होगा, लेकिन साथ ही खर्चे भी बढ़ेंगे

Monthly Kumbh Rashifal April 2022: सभी लोग जानना चाहते है़ कि अप्रैल महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.

विज्ञापन

Monthly Kumbh Rashifal April 2022: सभी लोग जानना चाहते है़ कि अप्रैल महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.

पारिवारिक जीवन

यदि आप अपने परिवारवालों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे है तो अचानक से उसमे समस्या आ सकती है और प्लान बिगड़ सकता है. घर के किसी काम से बाहर जाना तो होगा लेकिन उसमे भी समस्या आएगी. सभी के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा और रिश्तो में मजबूती आएगी.इस दौरान आपका अपने किसी पुराने मित्र से मिलना-झुलना हो सकता है. उनके द्वारा आपसे सहायता की अपेक्षा की जाएगी लेकिन आप उसमे अक्षम होंगे.

व्यापार व नौकरी

आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए ऊँच-नीच वाला रहेगा. यदि आपने कही लोन के लिए अप्लाई किया हुआ है तो वह पास हो जायेगा लेकिन पैसो को कही निवेश किया हुआ है तो वहां से समस्या उत्पन्न होगी. बिज़नेस में तो लाभ होगा लेकिन साथ ही खर्चे भी बढ़ेंगे.यदि आप जॉब करते है तो उसमे समस्या आएगी और आपका अपनी जॉब से मोहभंग हो सकता है. ऐसे में आपका ज्यादातर ध्यान नयी जॉब की तलाश में रहेगा.

शिक्षा व करियर

मीडिया या डिजिटल मार्केटिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रो को कई क्षेत्रो से काम के अवसर मिलेंगे. ऐसे में उत्तेजित होने से बचे और सोच-समझ कर ही कोई निर्णय ले. यदि आपका हाल ही में कॉलेज में प्रवेश हुआ है तो नए प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर प्राप्त होगा जिससे आपकी प्रतिभा में निखार आएगा. यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में व्यस्त है तो इस माह उसमे सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे.

स्वास्थ्य जीवन

माह के दूसरे सप्ताह में दांतों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है. दांतों में अचानक से दर्द उठेगा इसलिये पहले से ही कुछ इन्तेजाम करके रखे. बीपी की समस्या रहती है तो नियमित रूप से चेकअप करवाते रहे ताकि बाद में कोई समस्या ना हो.

लकी नंबर :- 3

लकी कलर :- ग्रे

उपाय :-

सोमवार को भगवान शिव को पूजन करे तथा काले कुते को शनिवार को रोटी खिलाए.

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola