Monthly Vrishchik Rashifal May 2022: मई माह का वृश्चिक राशिफल, किसी पारिवारिक विवाद में फंस सकते है

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2022 8:20 AM

विज्ञापन

सभी लोग जानना हैं कि साल का पांचवां महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. जाने संजीत कुमार मिश्रा से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव और उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है

विज्ञापन

सभी लोग जानना हैं कि नए साल का पांचवां महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. साल का पांचवां महीना मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने संजीत कुमार मिश्रा से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव और उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है

पारिवारिक जीवन

माह की शुरुआत में घर में धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत है. इस कारण पारिवारिक माहौल भी आध्यात्मिक रहेगा और आप शांति का अनुभव करेंगे. सभी सदस्यों के आपसी समझ में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी. हालाँकि माह के अंत में किसी पारिवारिक विवाद में फंस सकते है.

व्यापार व नौकरी

व्यापार के क्षेत्र में लाभ में रहेंगे और कहीं निवेश किया हुआ हैं तो वहां से लाभ मिलेगा. यदि आपने किसी से कर्जा भी लिया हुआ हैं तो वहां से भी आराम मिलेगा. कुल मिलाकर यह माह आपकी राशि के लिए आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा. ऐसे में उत्तेजित होने से बचें और इस समय का सदुपयोग करे.निजी नौकरी कर रहे लोगों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा. ऑफिस में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा और बॉस आपके काम से खुश दिखाई देंगे.

शिक्षा व करियर

कॉलेज में है तो इस माह पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा आएगी और आप समझ नही पाएंगे कि क्या किया जाए. ऐसे में किसी अपने का मार्गदर्शन बहुत काम आ सकता है. किसी मित्र के साथ कुछ नया शुरू करने का सोच सकते है. विदेशी भाषा सीखने का कोर्स भी ज्वाइन कर सकते है.यदि आप सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे है तो इस माह सावधान रहिये क्योंकि कुछ क्षेत्रों से अच्छे अवसर प्राप्त होंगे लेकिन ध्यान नहीं दे पाने के कारण वह आपके हाथ से निकल भी सकते है.

प्रेम जीवन

यदि आप किसी के साथ कुछ समय या महीनों से प्रेम संबंध में है तो इस माह आप अपने साथी के साथ कुछ बातों को लेकर भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे. आप दोनों एक-दूसरे के साथ ही आगे का जीवन व्यतीत करने का निर्णय करेंगे. इस बारे में आप घरवालो से भी बात कर सकते है या घर के किसी सदस्य के साथ इस बात को साझा कर सकते है. बाद में उसी सदस्य के द्वारा आपकी इसमें सहायता की जाएगी.वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे लोग इस माह अपने प्रेम जीवन में नीरसता का अनुभव करेंगे.

स्वास्थ्य जीवन

यह माह स्वास्थ्य की दृष्टि से भी इतना अच्छा नही रहेगा. किसी चीज़ से जलन या एलर्जी की समस्या हो सकती है. आँखों में भी जलन का अनुभव करेंगे या आखों से जुड़ी कोई अन्य समस्या परेशान कर सकती है. ऐसे में अपना ध्यान रखे और प्रतिदिन आखों को ठंडे पानी से धोए. हालाँकि सर्दी का मौसम है लेकिन फिर भी दिन में एक बार आँखों को ठन्डे पानी से धोएंगे तो सही रहेगा.

शुभ अंक 7

शुभ रंग स्लेटी

उपाय

शनि मंदिर जाकर शनि भगवान का दर्शन करे या लोहे हाँ छल्ला पहने शुभ होगा.

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594 /9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola