ePaper

Monthly Kumbh Rashifal July 2022: जुलाई माह का कुंभ राशिफल, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है

Updated at : 30 Jun 2022 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
Monthly Kumbh Rashifal July 2022:   जुलाई माह का कुंभ राशिफल, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है

Monthly Kumbh Rashifal July 2022: आपकी राशि के अनुसार जुलाई महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके आइए जानते हैं आपकी कुंभ राशि के अनुसार जुलाई 2022 का मासिक राशिफल

विज्ञापन

जुलाई का माह शुरू हो चुका हैं. ऐसे में आप भी अपने व अपने परिवार के भविष्य को लेकर जिज्ञासु होंगे तथा मन में कई तरह के प्रश्न उठ रहे होंगे. आपको अपने व्यापार, शिक्षा, नौकरी, परिवार, प्रेम, स्वास्थ्य इत्यादि की चिंता सता रही होगी. आपकी राशि के अनुसार जुलाई महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके आइए जानते हैं आपकी कुंभ राशि के अनुसार जुलाई 2022 का मासिक राशिफल

पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन के लिए यह माह उत्तम रहने की संभावना हैं व सभी के साथ आपका आपसी मेलझोल और बढ़ेगा. परिवार में किसी सदस्य के साथ आपका मतभेद या पुराना विवाद चल रहा हैं तो वह भी इस माह समाप्त हो जायेगा. भाई या बहन में से किसी एक की नयी जॉब भी लग सकती हैं.

व्यापार व नौकरी

व्यापारियों को सजग रहने की आवश्यकता हैं क्योंकि इस माह आपके साथ कुछ अप्रत्याशित चीज़े घटित हो सकती हैं. इसलिए आपको पहले से ही इसके लिए तैयार रहना पड़ेगा. ऐसे में अपने चारो ओर विशेष ध्यान रखे तथा बाज़ार पर भी नज़र बनाये रखे.

नौकरी कर रहे लोगों को अपने सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा लेकिन इसके साथ-साथ कोई आपका अहित भी कर सकता हैं. इसलिये किसी भी तरह की राजनीति से दूर रहे व वाद-विवाद में पड़ने से बचे. सरकारी अधिकारी अपनों से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर असंतुष्ट रह सकते हैं.

शिक्षा व करियर

छात्रों के लिए यह माह कुछ रहने की आशंका हैं. उन्हें मनचाहे परिणाम तो मिलेंगे लेकिन अपने सहपाठियों के द्वारा निराशा हाथ लगेगी. ऐसे में अपने दोस्तों को सब बात कहने से बचे अन्यथा आपका नुकसान हो सकता हैं.

यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं तो इस माह सफलता मिलने की आशा है. ऐसे में किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दे क्योंकि भविष्य में यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा.

प्रेम जीवन

इस माह आपके पार्टनर को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने की आशंका हैं तथा उन्हें आपके साथ की आशा रहेगी. ऐसी कोई बात हो सकती हैं जो उनको अंदर ही अंदर निराश कर रही हो इसलिये उनसे खुलकर बात करे. आपका साथ दोनों के बीच संबंधों को और मजबूत कर सकता हैं.

यदि आप विवाह की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो अपने सगे-संबंधियों में से आपको विवाह का योग हैं. ऐसे में अपने चारो ओर ध्यान रखे तथा किसी को कटु वचन न बोले.

स्वास्थ्य जीवन

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए उत्तम ही रहने वाला हैं. चाहे आपके पारिवारिक या प्रेम जीवन में कैसी भी उठापठक चल रही हैं लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से आप लाभ में रहेंगे. इस दौरान आप स्वयं में एक नयी स्फूर्ति को पाएंगे जो आपको काम करने की प्रेरणा देगी.हालाँकि आपको सलाह दी जाती हैं कि आप अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखे.

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/ 9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola