ePaper

Masik kark rashifal June 2024: जानें कैसा बीतेगा यह माह, शुभ रंग, तारीख

Updated at : 01 Jun 2024 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
Masik kark rashifal June 2024

Masik kark rashifal June 2024

Masik kark rashifal June 2024: एक्सपर्ट से जानें कर्क राशि वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना, किन चीजों में मिलेगा लाभ और कहां हो सकती है हानि.

विज्ञापन

Masik kark rashifal June 2024: सभी लोग जानना चाहते है कि जून महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा ,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं।जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.

पारिवारिक जीवन

कर्क राशि वाले के जून का महिना उत्तम रहेगा परिवार में आपके बात पर भरोसा करेगे.आपके पारिवारिक जीवन के स्वामी एकादश भाव है दुसरे भाव के स्वामी भी एकादश भाव में है जिसे पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा इस माह आपको खूब लाभ मिलेगा जिसे आपका मनोबल ऊंचा रहेगा.भाई बहन का सहयोग मिलेगा परिवार के सदस्यो के बीच आपसी तालमेल ठीक रहेगा माह के मध्य में आपके परिवार में मांगलिक कार्य या बड़ा समारोह हो सकता है. मंगल का सप्तम दृष्टि चौथे भाव में है संपति लेकर उत्तम रहेगा भूमि भवन का लाभ मिलेगा 12 जून से शुक्र द्वादश भाव में जायेगे समय का भरपूर लाभ ले.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापारी वर्ग के लिए संभल कर रहने की जरुरत है आपके व्यापार के स्वामी आठवें भाव में है व्यापार में लाभ आपके अनुरूप नहीं हो पायेगा जिसे आप परेशान रहेंगे लेकिन अगर धैर्य रखते है वृहस्पति का का दृष्टी व्यापार भाव पर है जिसे व्योपार धीरे -धीरे चलते रहेगा. व्यापार में गलत गतिविधि पर ध्यान दे, नहीं तो शत्रु इसका लाभ उठाएंगे व्योपार से सम्बंधित कागजात संभल कर रखे. नौकरी करने वाले के लिए यह माह कठिन परिश्रम करना पड़ेगा कार्य का दबाव रहेगा मंगल आपके दशम भाव में है पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा लेकिन विवाद से आप दुरी बनाए रखे ऑफिस में आपके प्रति राजनितिक होगी.

शिक्षा तथा करियर

शिक्षा के क्षेत्र में थोडी बाधा आयेगी लेकिन आप के मेहनत के कारण आप निरंतर आगे निकलेंगे आपके शिक्षा के स्वामी मंगल दशम भाव में है उनका दृष्टि पंचम भाव पर बन रहा है जिसे कालेज की पढाई करने वाले विधार्थियों को पढाई में मन नहीं लगेगा.लेकिन उच्य शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्र को मेहनत करने की जरुरत है तब आपके अनुकूल परिणाम मिलेगे .करियर में आपको थोड़ी परेशानी होगी. आपके करियर के स्वामी गुरु एकादश भाव है करियर में काफी संघर्ष करना पड़ेगा तब आपको लाभ होगा इस समय आप राजनितिक से दूर रहे. माह के मध्य से आपको लाभ मिलेगा.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन जून के महीना उत्तम रहने वाला है प्रेमी के साथ रिश्ता मजबूत होगा आप अपने प्यार में दिवाना रहेंगे ,नए -नए प्रेम सम्बन्ध बनेंगे मन प्रसन्न रहेगा.शनि तथा मंगल की दृष्टी पंचम भाव पड़ रहा है शुक्र की दृष्टी भी पंचम भाव पर होने के कारण प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा.रिश्ते में मधुरता बनेगी जो लोग लिविंग रिलेशन में उनके लिए साधारण जीवन बीतेगा.विवाहित लोगो के लिए अपने रिश्ते पर ध्यान देना पड़ेगा.शनि की स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण वाणी में नियंत्रण रखे.जो लोग विवाह को लेकर इंतजार कर रहे है जल्दबाजी नहीं करे.

स्वास्थ्य

इस माह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा शनि स्वास्थ्य को ठीक रखेगे पुरे महीना आराम से व्योतित होगा .लेकिन कुछ चीज को लेकर परहेज करना पड़ेगा.लेकिन पंचम भाव में शुक्र बुध सूर्य गुरु के होने के कारण पेट सम्बंधित समस्या बनेगा. मानसिक रूप से आप स्वास्थ्य रहेंगे.

लकी नंबर
8
लकी कलर
केशरी

उपाय
मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करे, गुड का दान करे.

मंगलवार को बूंदी का प्रसाद हनुमान जी को चढ़ाए.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola