Monthly Kanya Rashifal May 2022: मई माह का कन्या राशिफल, ससुराल पक्ष से कुछ अच्छा देखने को मिलेगा

Updated at : 30 Apr 2022 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
Monthly Kanya Rashifal May 2022: मई    माह  का  कन्या  राशिफल, ससुराल पक्ष से कुछ अच्छा देखने को मिलेगा

सभी लोग जानना हैं कि नए साल का पांचवां महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. जाने संजीत कुमार मिश्रा से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव और उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है

विज्ञापन

सभी लोग जानना हैं कि नए साल का पांचवां महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. साल का पांचवां महीना मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने संजीत कुमार मिश्रा से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव और उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है

पारिवारिक जीवन

घर में कुछ समय से किसी बात को लेकर कलह का माहौल है या सदस्यों के बीच में झगड़ा चल रहा है तो वह इस माह समाप्त हो जाएगा. बड़े-बुजुर्गों के हस्तक्षेप से समस्या समाप्त होगी और सभी के बीच आपसी समझ बढ़ेगी. किसी रिश्तेदार के घर जाना भी होगा और उनके साथ काम को लेकर चर्चा होगी.

व्यापार व नौकरी

कारोबारियों को इस माह शुभ फल मिलेगा और आप भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे. जैसा कि हमने ऊपर बताया कि आप अपने किसी रिश्तेदार के साथ मिलकर पैसो को निवेश करेंगे तो उसको लेकर आशान्वित रहेंगे. बाज़ार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा और ग्राहकी में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी.यदि आप नौकरी करते है तो इस माह आपको लेकर राजनीति हो सकती है. ऑफिस में कोई एक सहकर्मी आपसे काम से खुश नहीं होगा और वह आपका अहित करने का प्रयास कर सकता है.

शिक्षा व करियर

कॉलेज में परीक्षा का समय पास आ जाएगा और आप उसकी तैयारी में लग जाएंगे. इस माह ज्यादातर समय पढ़ाई में व्यतीत होगा और आप मन लगाकर काम करेंगे. हालाँकि दोस्तों के साथ कही घूमने जाने का भी प्लान कर सकते है लेकिन उसमे अड़चने आएँगी. स्कूली छात्रों का मन पढ़ाई में कम और खेलकूद में ज्यादा बीतेगा.सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र इस माह अपनी में कम ध्यान दे पाएंगे. उनका ज्यादा ध्यान किसी अन्य क्षेत्र में लगेगा और वे अपने मार्ग से भटक भी सकते है.

प्रेम जीवन

यदि आपका विवाह हो चुका है तो इस माह ससुराल पक्ष से कुछ अच्छा देखने को मिलेगा. ससुराल में सभी आपसे खुश दिखाई देंगे और उनका पूरा सहयोग मिलेगा. पार्टनर के साथ भी संबंध मधुर बनेंगे और उनके साथ कुछ स्पेशल करने का प्रयास रहेगा.विवाह के लिए रिश्ता ढूंढ रहे है तो इस माह किसी मित्र की ओर से अच्छा प्रस्ताव आ सकता है. दोस्तों में ही किसी के प्रति आकर्षण का भाव आएगा लेकिन आप उनके साथ बात आगे नही बढ़ा पाएंगे.

स्वास्थ्य जीवन

यदि किसी प्रकार की कोई लंबी बीमारी से जूझ रहे है तो इस माह सावधान रहे तथा किसी प्रकार की कोताही ना बरतें. घर में सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. यह माह स्वास्थ्य की दृष्टि से इतना अच्छा नहीं है और कुछ अनहोनी घटित हो सकती है.

लकी नंबर:- 3

लकी कलर :- नीला

उपाय

भगवान भास्कर को तांबे के लोटा मे़ जल मे़ लाल फ़ूल डालकर अर्घ दे शुभ होगा.

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594 /9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola