ePaper

मेष से मीन राशि वाले जानें कैसे करें महाशिवरात्रि पूजा, विधि मंत्र, उपाय

Updated at : 17 Feb 2023 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
मेष से मीन राशि वाले जानें कैसे करें महाशिवरात्रि पूजा, विधि मंत्र, उपाय

Mahashivratri Puja vidhi Zodiac Sign Mesh To Meen: महाशिवरात्रि 18 फरवरी को है. इस दिन अपनी राशि अनुसार भगवान शिव की पूजा कैसे करें? ज्योतिषाचार्य डॉ.एन.के.बेरा से जानिए आसान विधि, मंत्र और उपाय.

विज्ञापन
undefined

मेष राशि वाले जातक शिवलिंग पर जल, दुध से स्नान करायें और स्नान के बाद शिव जी को शमी के फूल और पत्तियां चढ़ावें. पूजा के बाद ह्लीं ऊँ नमः शिवाय ह्लीं मंत्र का 108 बार जप करें. इससे मेष राशि वालों को उच्चशिक्षा, परीक्षा में सफलता, घरेलू सुख-शांति, वाहन तथा भवन का सुख प्राप्त होगा.

undefined

वृष राशि वाले जातक इस महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवलिंग पर आक का पुष्प अर्पित करें तथा निम्नलिखित मंत्र से भगवान शिव की पूजा उपासना करें-मंत्र– ऊँ नमः शिवाय. ऐसे पूजा करने से बल, पराक्रम, कार्यक्षमता में वृद्धि,भाई बहनों के बीच आपसी स्नेह, प्रेम,सदभाव इत्यादि शुभ फल मिलेगा.

undefined

मिथुन राशि वाले इस महाशिवरात्रि में भगवान शिव जी की पूजा में शिवलिंग को दूध में शहद मिलाकर स्नान कराएं और शमी के पत्ते और कुश के फूल,बिल्व पत्र चढावें.तथा निम्नलिखित मंत्र का 5 माला जप करें- मंत्र- ऊँ नमो भगवते रूद्राय. इस विधि पूजा करने से धनलाभ व सफलता प्राप्त होगी.

undefined

कर्क राशि वाले जातक शिवलिंग को पंचामृत से स्नान करायें और बिल्वपत्र और अपामार्ग चढ़ावें तथा निम्नलिखित मंत्र का जितना संभव हो जप करें. मंत्र-ऊँ हौं जूं सः । ऐसे पूजा करने से आपके राशि के स्वामी चन्द्रमा को बल मिलेगा. दुःश्चिन्ताओं से मुक्ति मिलेगी.

undefined

महाशिवरात्रि में शिवलिंग को गंगाजल तथा दूध से अभिषेक करें और धतुरा एवं कनेर के पुष्प अर्पित करें. मंत्र- ओम् त्रयंबकं यजामहे सुगंधिम् पुष्टिवर्धनम् ।उर्वारूकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ।। का 51 बार जाप करें. इस प्रकार पूजा करने से सामाजिक मान-यश-प्रतिष्ठा होगी.

undefined

कन्या राशि वाले जातक इस महाशिवरात्रि में शिवलिंग पर दूध से घी मिलाकर स्नान करायें और पीला कनेर एवं शमी के पत्ते चढ़ावें तथा निम्नलिखित मंत्र का पांच माला जप करें. मंत्र- ओम् नमो भगवते रूद्राय । इस प्रकार पूजा करने से आत्मबल-मनोबल बढेगा, आर्थिक लाभ होगा.

undefined

तुला राशि के जातक शिवलिंग को दुध में बताशा मिलाकर स्नान करायें और आक का फूल एवं बिल्व पत्र चढ़ावें तथा निम्न लिखित मंत्र का 108 बार जप करें. मंत्र- ऊँ नमो शिवाय । ऐसे पूजा करने पर पितृ सहयोग, कार्यक्षेत्र में उन्नति, परीक्षा-प्रतियोगिता में मनोनुकूल फल प्राप्त होगा.

undefined

वृश्चिक राशि वाले जातक इस महाशिवरात्रि में शिवलिंग को दुध से स्नान करायें, धान के लावा का भोग लगायें और शमी के पुष्प, गेंदे के फूल एवं बेलपत्र अर्पित करें तथा 5 माला मंत्र- ह्लीं ऊँ नमः शिवाय ह्लीं का जाप करें. ऐसे पूजा करने से भाग्योन्नति होगी. शिक्षा के क्षेत्र में बाधाएं दूर होंगी.

undefined

धनु राशि वाले इस महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर गंगाजल में केसर मिलाकर स्नान करायें और बिल्वपत्र, पीला कनेर का पुष्प अर्पित करें तथा मंत्र- ऊँ तत्पुरूषाय विदमहे महादेवाय धीमहि तन्नो रूद्रः प्रचोदयात् ।। का जाप करें. इससे आकस्मिक आनेवाली समस्याओं से छुटकारा मिलेगी, आयु-आरोग्य की रक्षा होगी.

undefined

शिवलिंग पर गंगाजल में गुड़ मिलाकर अभिषेक करें और आक, नीले रंग का फूल, धतुरा चढ़ावें तथा निम्नलिखित मंत्र का 5 माला जप करें. मंत्र-ऊँ नमः शिवाय । ऐसे पूजा करने से मनवांछित जीवनसाथी मिलेगा, आर्थिक उन्नति, साझेदारी व्यवसाय में सफलता मिलेगी.

undefined

कुंभ राशि वाले जातक इस महाशिवरात्रि में शिवलिगं पर पंचामृत से स्नान करावें और आक, नीलकमल या कमल का फूल एवं धतुरा चढ़ावें तथा ऊँ नमः शिवाय मंत्र का कमसे कम 108 बार जप करें. इस प्रकार पूजा करने से शत्रुओं से विजय, रोग-पीड़ा से मुक्ति और दुःखों से मुक्ति मिलेगी.

undefined

मीन राशि वाले जातक महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दुध में केसर डालकर स्नान करावें. स्नान के बाद शुद्ध गाय का घी और शहद अर्पित करें, कनेर का पीला फूल एवं 108 बेलपत्र चढ़ावें तथा मंत्र- ऊँ तत्पुरूषाय विदमहे महादेवाय धीमहि तन्नो रूद्रः प्रचोदयात् ।। का जाप करें. इससे आत्मविश्वास में वृद्धि, धनलाभ, परीक्षा में सफलता और उच्चपद की प्राप्ति होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola