ePaper

कुंभ राशिफल 15 फरवरी 2026: आज पार्टनर को इग्नोर न करें, आत्मविश्वास में होगी वृद्धि

Updated at : 15 Feb 2026 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Kumbh Rashifal

आज का कुंभ राशिफल

Kumbh Aaj Ka Rashifal 15 February 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Kumbh Aaj Ka Rashifal 15 February 2026: आज 15 फरवरी 2026 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 04 बजकर 23 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व भी है, क्योंकि शाम को चतुर्दशी तिथि लग रही है. ग्रहों की स्थिति आज युवाओं के लिए बहुत पावरफुल है. कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की चौकड़ी जमी है, जो सोशल मीडिया और नेटवर्किंग में क्रांति लाएगी.

कुंभ राशि. आपकी राशि में चार ग्रहों का जमावड़ा आपको बहुत महत्वाकांक्षी बनाएगा पर लेन-देन में रिस्क है. आज का दिन सामान्य रहेगा. स्टूडेंट्स की कोई खास इच्छा पूरी न होने से मन थोड़ा उदास हो सकता है. पैसों के लेन-देन में आज बहुत सावधानी बरतें, वरना नुकसान हो सकता है. दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करने से मूड ठीक रहेगा.

करियर-बिजनेस: आपकी राशि में चार ग्रहों का जमावड़ा (सूर्य-बुध-शुक्र-राहु) आपको बहुत महत्वाकांक्षी और स्मार्ट बनाएगा. आज आप कुछ ऐसा सोचेंगे जो दूसरों के लिए नामुमकिन होगा. हालांकि, पैसों के लेन-देन में बहुत सावधानी बरतें. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है.

लव लाइफ: आज आपकी लव लाइफ में बहुत सारे इमोशंस और रोमांस का मिक्सचर रहेगा. कुंभ के ग्रहों के प्रभाव से आप अपने पार्टनर के लिए बहुत कुछ नया करना चाहेंगे. दोस्तों के साथ समय बिताने से मूड ठीक रहेगा, लेकिन पार्टनर को इग्नोर न करें. सिंगल युवाओं के लिए आज का दिन सोशल लाइफ में चमकने का है.

हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आंखों में जलन और नींद की कमी महसूस हो सकती है. बहुत ज्यादा स्क्रीन टाइम से बचें. शिवरात्रि की पूजा में मन लगाने से आपकी मानसिक बेचैनी दूर होगी. रात को हल्का भोजन करें और समय पर सोएं ताकि आपकी बॉडी रिकवर हो सके.

सावधानी: किसी अनजान व्यक्ति पर आर्थिक भरोसा न करें, ठगी का शिकार हो सकते हैं.

उपाय: शिवलिंग पर काले तिल और जल चढ़ाएं.

शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा

Also Read: कुंभ साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 फरवरी 2026: जिंदगी में आएंगे नए अवसर और खुशियां

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola