कर्क राशिफल 15 फरवरी 2026: आज वाणी पर रखें नियंत्रण, महादेव की पूजा से दूर होंगे मानसिक तनाव

Updated:
विज्ञापन
कर्क राशिफल 15 फरवरी 2026: आज वाणी पर रखें नियंत्रण, महादेव की पूजा से दूर होंगे मानसिक तनाव

Kark Aaj Ka Rashifal 15 February 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Kark Aaj Ka Rashifal 15 February 2026: आज 15 फरवरी 2026 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 04 बजकर 23 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व भी है क्योंकि शाम को चतुर्दशी तिथि लग रही है. ग्रहों की स्थिति आज युवाओं के लिए बहुत पावरफुल है. कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की चौकड़ी जमी है, जो सोशल मीडिया और नेटवर्किंग में क्रांति लाएगी.

कर्क राशि. मकर राशि में चंद्रमा और मंगल की युति से ‘लक्ष्मी योग’ बन रहा है, जो करियर के लिए जबरदस्त है. गुरु मिथुन में और शनि मीन राशि में हैं. केतु सिंह राशि में है. चंद्रमा का मकर में गोचर पार्टनरशिप और पैसों के मामले में लकी साबित होगा. आर्थिक नजरिए से आज का दिन काफी स्ट्रॉन्ग है. किस्मत आपके साथ है और अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे. जॉब या स्टार्टअप में नए ऑफर मिल सकते हैं जिससे घर का माहौल खुशियों भरा रहेगा.

करियर-बिजनेस: राशि स्वामी चंद्रमा का मंगल के साथ गोचर पार्टनरशिप और आर्थिक लाभ के लिए ‘लक्ष्मी योग’ बना रहा है. आज आपकी किस्मत सातवें आसमान पर है और अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. जॉब या स्टार्टअप में नए और बड़े ऑफर मिलने से घर का माहौल बहुत खुशनुमा रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति बेहद स्ट्रॉन्ग हो जाएगी.

लव लाइफ: लव लाइफ और मैरिड लाइफ के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली है. पार्टनर के साथ आपसी समझ बढ़ेगी और आप भविष्य की बड़ी योजनाओं पर चर्चा करेंगे. सिंगल लोगों के लिए आज शादी के पक्के रिश्ते आने की संभावना है. रिश्तों में आज सुरक्षा और गहरा प्रेम महसूस होगा.

हेल्थ: सेहत के मामले में आज आप बेहद एनर्जेटिक और फिट महसूस करेंगे. चंद्रमा की शुभ स्थिति आपको मानसिक मजबूती देगी. बस अधिक उत्साह में आकर अपनी सीमाओं का उल्लंघन न करें. शिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवलिंग के अभिषेक से आपको असीम शांति और शारीरिक शक्ति की प्राप्ति होगी.

सावधानी: नया काम शुरू करने से पहले घर के बड़ों का आशीर्वाद लेना न भूलें.

उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध और शहद चढ़ाएं.

शुभ अंक-1
शुभ रंग- आसमानी

Also Read: कर्क साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 फरवरी 2026: भावनात्मक मजबूती और आध्यात्मिक ऊर्जा का समय

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola