Janmastami 2026 Kal Ka Rashifal : कल जन्माष्टमी पर मेष को धन लाभ तो तुला का बढ़ेगा खर्च! जानिए कान्हा के जन्मोत्सव पर अपनी राशि का हाल

Updated:
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर जानें कल 4 सितंबर 2026 का राशिफल

Janmastami 2026 Kal Ka Rashifal: जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर 4 सितंबर 2026 का दैनिक राशिफल जानें. मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य की स्थिति कैसी रहेगी, साथ ही शुभ अंक और सरल उपाय भी यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Janmastami 2026 Kal Ka Rashifal: कल 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा. इस खास दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई दे सकता है. किसी को धन लाभ और करियर में सफलता मिलेगी, तो कुछ लोगों को सेहत और रिश्तों को लेकर सावधानी बरतनी होगी. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल.

विज्ञापन

मेष राशि का कल का राशिफल

जन्माष्टमी के दिन मेष राशि वालों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है. दोपहर बाद मानसिक शांति के साथ धन लाभ के योग बनेंगे. रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे. प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और संतान से जुड़ा कोई सुखद समाचार मिल सकता है. परिवार में मेहमानों का आना-जाना रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी, साफ-सफाई का ध्यान रखें.

वृष राशि का कल का राशिफल

वृष राशि के जातकों के लिए जन्माष्टमी का दिन शानदार रह सकता है. समाज के प्रतिष्ठित लोगों से आपकी पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. व्यापार के विस्तार से धन लाभ के अवसर बनेंगे. सेहत में सुधार महसूस होगा और आपका पराक्रम बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ाने के लिए साथी के साथ बाहर घूमने का मौका मिल सकता है. परिवार की किसी परेशानी से राहत मिलेगी.

मिथुन राशि का कल का राशिफल

मिथुन राशि वालों का मन आज रचनात्मक गतिविधियों में खूब लगेगा. लेखन, पेंटिंग या कला से जुड़े कार्यों में पहचान मिल सकती है. ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. कानूनी मामलों में सफलता और लाभ के योग बन रहे हैं. हालांकि वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है, लेकिन बातचीत से स्थिति संभाल लेंगे. प्रेम संबंधों में निर्णय लेने को लेकर असमंजस रहेगा. सेहत का विशेष ध्यान रखें.

कर्क राशि का कल का राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है. मां की याद आपको भावुक कर सकती है, वहीं बहन से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. व्यापार में कुछ रुकावटें आएंगी और बेवजह के कामों में समय नष्ट हो सकता है. नई नौकरी या नया कार्यस्थल आपके भीतर उत्साह पैदा करेगा. परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. प्रेम जीवन में साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें.

सिंह राशि का कल का राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए जन्माष्टमी का दिन सकारात्मक रहेगा. पढ़ाई-लिखाई के साथ अध्यात्म में भी आपकी रुचि बढ़ेगी. विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा और सामाजिक दायरा भी बढ़ सकता है. धन लाभ के अवसर मिलेंगे. कुछ जातक नौकरी छोड़कर अपना काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है. प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ाने के लिए साथी की पसंद का भोजन बनाएं. बोलने से पहले सोच-विचार करना जरूरी होगा.

कन्या राशि का कल का राशिफल

कन्या राशि वालों को आज परिवार की अहमियत का विशेष एहसास होगा. पुराने संबंधों को लेकर चल रहा तनाव कम हो सकता है. नौकरी और व्यवसाय दोनों में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. व्यापार में बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. घर पर किसी मित्र का आगमन वातावरण को खुशनुमा बनाएगा. संतान और परिवार के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. हालांकि निजी जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें.

ये भी पढ़ें: Viral Video: "जगत में सबसे सुंदर कौन?"— कृष्ण-अर्जुन का यह मजेदार डायलॉग जन्माष्टमी पर हुआ वायरल, आप भी लगा सकते हैं यह स्टेटस

तुला राशि का कल का राशिफल

तुला राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, हालांकि खर्च भी बढ़ सकता है. कारोबार के विस्तार से लाभ मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण सफलता हासिल हो सकती है और मित्रों का सहयोग मिलेगा. फैशन या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को पहचान मिल सकती है. परिवार में माता-पिता के साथ घरेलू कार्यों में सहयोग करें. प्रेम संबंधों में धन को लेकर तनाव पैदा हो सकता है, इसलिए आर्थिक मामलों को रिश्तों पर हावी न होने दें.

वृश्चिक राशि का कल का राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. धन लाभ के अवसर भी सामने आएंगे. व्यवसाय में किसी बुद्धिजीवी या अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको फायदा पहुंचा सकता है. नौकरी में अचानक आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और परिवार के साथ मौज-मस्ती का अवसर मिलेगा. यदि जमीन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना है तो जल्दबाजी से बचें और अच्छी तरह विचार करके फैसला लें. पाचन संबंधी परेशानी से बचने के लिए खानपान पर ध्यान दें.

धनु राशि का कल का राशिफल

धनु राशि वालों के लिए आज सावधानी और सतर्कता के साथ काम करना फायदेमंद रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और समझदारी से पहचान बन सकती है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी कंपनी से अच्छा ऑफर मिलने की संभावना है. व्यापार में लाभ होगा, लेकिन अचानक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है. संतान को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है. दांपत्य जीवन में पत्नी का पूरा सहयोग मिलेगा और रिश्तों में प्रगाढ़ता बनी रहेगी. तैलीय भोजन से दूरी बनाए रखें.

मकर राशि का कल का राशिफल

मकर राशि वालों के लिए आज धन संचय करने का अच्छा मौका रहेगा. परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. बैंक से लोन लेने की कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है. प्रेम जीवन में साथी का सच्चा साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है. व्यवसाय में कोई बड़ा फैसला लेने से फिलहाल बचें.

कुंभ राशि का कल का राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए जन्माष्टमी का दिन सुनहरा रह सकता है. आपके काम की हर तरफ प्रशंसा होगी और यही आपकी प्रसिद्धि का कारण बनेगी. व्यवसाय में अतिरिक्त लाभ मिलने के संकेत हैं. नौकरी और पढ़ाई में पिता का सहयोग प्राप्त होगा. अविवाहित जातकों के प्रेम संबंध बन सकते हैं. परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन छोटे भाई-बहनों से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें.

मीन राशि का कल का राशिफल

मीन राशि वालों के लिए जन्माष्टमी का दिन खुशियों से भरा रह सकता है. आपको कोई विशेष दर्जा या सम्मान प्राप्त हो सकता है. नौकरी और पढ़ाई में अच्छे अवसर मिलने की संभावना है. व्यवसाय में धन लाभ के संकेत हैं. नई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है और मकान या वाहन खरीदने का योग भी बन रहा है. परिवार के भौतिक विकास में आपका योगदान रहेगा. प्रेम संबंध में आपको साथी के आने या मिलने का इंतजार रहेगा. मां के साथ संबंधों में सुधार होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola