देव गुरु के कर्क राशि में प्रवेश से इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के नए द्वार, जून से हर क्षेत्र में मिलेगा फायदा

Updated at : 02 Apr 2026 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
Guru Gochar June 2026

देव गुरु का गोचर

Guru Gochar June 2026: वैदिक ज्योतिष में देव गुरु बृहस्पति को सबसे शुभ ग्रहों में गिना जाता है. इस ग्रह को ज्ञान, भाग्य, धन और तरक्की का कारक माना जाता है. ऐसे में जब भी देव गुरु अपनी राशि बदलते हैं, तो उसका असर हर राशि के जीवन पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ता है.

विज्ञापन

Guru Gochar June 2026: जून का महीना कई राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि 2 जून को देव गुरु बृहस्पति मिथुन से कर्क (उच्च राशि) में गोचर करेंगे. जिससे कई राशियों के लिए तरक्की, धन लाभ और भाग्य वृद्धि के मजबूत योग बनेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क में देव गुरु बृहस्पति उच्च के होते हैं, इसलिए इस गोचर को बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है. जून में जब देव गुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे, उस वक्त कई लोगों के जीवन में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेगा. जानिए कि किन राशियों के लिए यह समय खास अवसर लेकर आ सकता है.

मेष राशि को करियर में मिलेगी रफ्तार

मेष राशि वालों के लिए यह समय राहत भरा हो सकता है, क्योंकि देव गुरु का गोचर आपकी राशि के चतुर्थ भाव में होगा. देव गुरु के गोचर के बाद लंबे समय से अटके हुए काम में धीरे-धीरे गति आने लगेगी. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं और आपकी मेहनत का असर साफ नजर आएगा. पढ़ाई करने वालों के लिए भी यह समय अच्छा रिजल्ट देने वाला साबित हो सकता है.

मिथुन राशि वालों को पैसे के मामले में दिखेगा सुधार

वर्तमान समय में देव गुरु बृहस्पति आपकी राशि में स्थित हैं, लेकिन 2 जून को देव गुरु आपकी राशि से निकलकर कर्क राशि यानि आपकी राशि के प्रथम भाव से दूसरे भाव में चले जाएंगे. जिससे मिथुन राशि के लोगों के लिए यह गोचर आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकता है. नई इनकम के रास्ते खुल सकते हैं और पुराने निवेश से फायदा मिलने के संकेत हैं. साथ ही, जो उलझनें या विवाद लंबे समय से परेशान कर रहे थे, वे भी सुलझ सकते हैं. इस दौरान वाहन खरीदने का मन भी बन सकता है.

कर्क राशि वालों को हर क्षेत्र में मिलेगा फायदा

जून के बाद बाद का समय कर्क राशि वालों के लिए बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि आपकी राशि में देव गुरु बृहस्पति का आगमन होने जा रहा हैं. जून के बाद का समय नौकरी और बिजनेस दोनों में ग्रोथ का संकेत दे रहा है. ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है और सीनियर्स का सपोर्ट भी मिलेगा. घर-परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है.

कन्या राशि वालों के अधूरे काम होंगे पूरे

कन्या राशि वालों के लिए यह समय पुराने कामों को पूरा करने का मौका देगा, क्योंकि देव गुरु का गोचर आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में होने जा रहा हैं, जिससे इनकम बढ़ने के योग हैं और किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा. अगर आप पार्टनरशिप में काम करते हैं, तो उसमें भी अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं. परिवार का माहौल भी पहले से ज्यादा पॉजिटिव रहेगा.

मकर राशि वालों को करियर में मिलेगा बड़ा मौका

वर्तमान में देव गुरु आपकी राशि के आठवें भाव में स्थित हैं. वहीं जूद के बाद आपकी राशि के सातवें भाव में गोचर करेंगे. जून के बाद मकर राशि के लोगों को सफलता के नए रास्ते खोल सकता है. नई नौकरी, प्रमोशन या कोई बड़ा मौका मिल सकता है. बिजनेस करने वालों को भी कोई बड़ी डील या फायदा देने वाला अवसर मिल सकता है. कुल मिलाकर यह समय उपलब्धियों वाला साबित हो सकता है.

क्या रखें ध्यान?

हालांकि यह गोचर कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है, लेकिन हर व्यक्ति की कुंडली अलग होती है. इसलिए इसका असर व्यक्तिगत रूप से थोड़ा अलग भी हो सकता है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Also Read: अप्रैल में ग्रहों का डरावना संकेत, इन 5 राशियों के लिए अशुभ, इनका होगा भाग्योदय, पढ़ें मासिक राशिफल

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola