ePaper

Monthly Mithun Rashifal January 2022: जनवरी माह का मिथुन राशिफल,आकस्मिक लाभ मिलने के भी संकेत हैं

Updated at : 01 Jan 2022 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
Monthly Mithun Rashifal January 2022:  जनवरी माह का मिथुन राशिफल,आकस्मिक लाभ मिलने के भी संकेत हैं

Gemini Horoscope 2022 : मिथुन राशि वालों के लिए जनवरी 2022 कैसा रहेगा? ग्रहों की चाल नए वर्ष में आपके लिए क्या लेकर आ रही है, आइए जानते हैं वार्षिक राशिफल

विज्ञापन

सभी लोग जानना हैं कि नए साल का पहला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. साल का पहला महीना मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं इसलिए संजीत कुमार मिश्रा आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के और उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है मिथुन राशि की भविष्यवाणी 2022 का अनुसार.

पारिवारिक जीवन :-

यह माह आपके पारिवारिक जीवन के लिए उत्तम रहने वाला है. इस दौरान सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और बढ़ेगा तथा कुछ नया अनुभव करने को मिलेगा. घर में किसी सदस्य के विवाह की बात भी चल सकती है और कही से उनके लिए एक अच्छा रिश्ता भी आएगा जिस कारण सभी का मन आनंदित रहेगा.

हालाँकि रिश्ता पक्का होने में थोड़ा समय अवश्य लगेगा. इसलिये धैर्य का परिचय दे और संयम से काम ले. पड़ोस के लोगों के साथ भी संबंध मधुर बनेंगे और आप उनके साथ कुछ नया प्लान करने का विचार कर सकते है.

व्यापार व नौकरी:-

आर्थिक जीवन के लिए भी जनवरी माह आपकी राशि के अनुसार शुभ संकेत लेकर आया है. यदि आप व्यापारी है तो इस माह लाभ में रहेंगे. साथ ही आकस्मिक लाभ मिलने के भी संकेत मिल रहे है. यदि आपने कही पैसा निवेश कर रखा है तो उस ओर नज़र बनाए रखे क्योंकि वहां से अचानक से धन लाभ मिलेगा.

यदि आप नौकरी करते है और कुछ दिनों से वहां कोई समस्या चल रही है या काम का बोझ ज्यादा है तो इस माह उससे आराम मिलेगा और सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. बॉस भी आपके काम से प्रसन्न दिखाई देंगे और आपकी तरक्की की बात चल सकती है.

शिक्षा व करियर

सबसे पहले बात उनकी जो करियर बनाने और नयी जॉब ढूंढने की तलाश में है. यह माह आपके लिए अच्छा है और कुछ अच्छे जॉब के इंटरव्यू देने के लिए कॉल आ सकते है. ऐसे में अपनी तैयारी पूरी रखे और इंटरव्यू अच्छे से दे.यदि आप स्कूल या कॉलेज में है तो इस माह मन पढ़ाई में कम और अन्य कामो में ज्यादा लगेगा. आप अपनी रुचि के अनुसार काम करेंगे. यदि आप खेलकूद में है तो अपने अध्यापकों का भी सहयोग मिलेगा और प्रशंसा के पात्र बने

प्रेम जीवन:-

सिंगल है तो थोड़ा और इंतेज़ार कीजिये क्योंकि अभी आपको सच्चा जीवनसाथी मिलने में थोड़ा समय और लगेगा लेकिन खोजबीन बंद मत कीजिये. यदि विवाह हो चुका है तो रिश्तो में थोड़ी कड़वाहट जरुर आएगी लेकिन यदि आपने संयम और धैर्य से काम लिया तो वह जल्दी ही सुलझ जाएगी.कही रिश्ते की बात चल रही है तो संभल कर रहे क्योंकि किसी मित्र के द्वारा उसमे दरार डालने का प्रयास किया जाएगा जिस कारण बात बिगड़ भी सकती है. तलाकशुदा लोगों को किसी पर आकर्षण आ सकता है लेकिन आप उनसे कह नही पाएंगे.

स्वास्थ्य जीवन :-

माह के पहले सप्ताह में पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान जरूर लेकिन यदि आप अपने आहार पर ध्यान रखेंगे तो स्वस्थ रहेंगे. यदि आप बाहर का खाना खाते है या टिफिन मंगवाते है तो जहाँ से खाते है उस जगह से कुछ दिन ना खाए

शुभ :- 8.

शुभ रंग:-भूरा

उपाय

समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करे व भूखे को भोजन अवश्य कराए.

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola