Chandra Grahan 2024: होली पर पड़ने वाला है चंद्रग्रहण का साया, जानें किन्हें है सावधान रहने की जरूरत
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Feb 2024 12:43 AM
first lunar eclipse in 2024 on holi 25th march
Chandra Grahan 2024: साल 2024 में 25 मार्च को होली मनाई जाएगी लेकिन इस बार होली के दिन ही साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, होलिका दहन का त्योहार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है.
Chandra Grahan 2024: हिंदी पंचांग के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 25 मार्च 2024 दिन सोमवार को लगेगा. यह चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 3 बजकर 02 मिनट तक रहेगा.
कब से कब तक है चंद्र ग्रहण?
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि, 25 मार्च 2024 सोमवार को चन्द्रग्रहण लगने वाला है. जानकारी के मुताबिक, चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगा. भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देखा लेकिन इसका असर 12 राशियों पर पड़ने वाला है.
होली के त्योहार पर क्या होगा ग्रहण का असर
सूतक काल वह समय होता है जब चंद्र ग्रहण लगने से कुछ समय पहले और ग्रहण लगने तक कुछ शुभ काम नहीं किए जाते है. साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. होली के त्योहार पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. लोग हंसी-खुशी इस त्योहार को मना सकते हैं.
कहां कहां नजर आएगा चंद्रग्रहण
साल का पहला चंद्र ग्रहण यूरोप के कई हिस्सों में दिखाई देगा साथ ही नॉर्थ-ईस्ट एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के कई हिस्सों में दिखाई देगा. यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा.
इस राशि वाले सावधान रहें
होली के दिन कन्या राशि में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इस राशि में पहले से ही राहु मौजूद है. इस वजह से चंद्र ग्रहण के दिन कन्या राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है. चोट लगने की संभावना बढ़ेगी और स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है. ज्योतिष के अनुसार मिथुन, सिंह, मकर और धनु राशि के जातकों पर इस चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव रहेगा.
18 सितंबर को आखिरी चंद्र ग्रहण
साल 2024 का आखिरी चंद्रग्रहण 18 सितंबर को होगा. यह आंशिक चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा. यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी-दक्षिणी अमरीका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में यह दिखेगा. चंद्र ग्रहण प्रात: 06:12 से 10:17 बजे तक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










