Sagittarius Yearly Horoscope 2023: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानें वार्षिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Dec 2022 8:03 AM
Sagittarius Yearly Horoscope 2023: धनु राशि 2023 के अनुसार वार्षिक राशिफल आपके सामने रखे है क्योंकि आप पहले से ही अनुमान लगा सके कि आने वाला वर्ष आपके पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य की दृष्टि से कैसा रहने वाला हैं. आइए जाने धनु राशिफल 2023
New Year 2023 dhanu Rashifal: धनु राशिफल 2023 (dhanu Rashifal 2023) आने वाले नए साल 2023 में धनु राशि के जातकों के जीवन के बारे में बहुत कुछ ज़रूरी और महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां प्रदान करता है. वैदिक ज्योतिष पर आधारित धनु वार्षिक राशिफल 2023 ( Sagittarius Yearly Horoscope 2023) के माध्यम से जानें कि इस वर्ष धनुजातकों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा? क्या वे अपने करियर में इस वर्ष सफल होंगे?
यह वर्ष आपके पारिवारिक जीवन के लिए श्रेष्ठ सिद्ध होगा. घर में किसी ना किसी चीज़ को लेकर खुशी बनी रहेगी. कुछ नयी चीज़े घर में आ सकती हैं जैसे कि कोई नयी कार या फ्रिज या कुछ और. भाई या बहन के साथ आप कही बाहर जाने का प्लान भी कर सकते है.माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे क्योंकि दोनों में से किसी एक का स्वास्थ्य थोड़ा ढीला रहेगा खासकर जून-जुलाई के अंत मे. पड़ोस के लोगों के साथ बेहतर संबंध बनेंगे और रिश्तेदारों में से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी.
घर में किसी सदस्य के विवाह की बात चल रही है तो वह पक्की हो जाएगी. शायद इस वर्ष आप सभी उसका विवाह भी करवा दे जिस कारण घर में खुशी का वातावरण रहेगा. इस दौरान आप अपने पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे क्योंकि अप्रैल-मई के महीने में उनके बीमार पड़ने की आशंका है. खर्चे अपेक्षाकृत थोड़े बढ़ जाएंगे लेकिन रिश्तेदारों की बहुत सहायता मिलेगी.
व्यापार को लेकर किसी रणनीति पर काम करना होगा अन्यथा आप पिछड़ जाएंगे और घाटा उठाना पड़ेगा वो अलग. प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी चुनौती मिलेगी लेकिन आप स्वयं को मजबूत करने में लगे रहेंगे. दोस्तों से सहायता तो मिलेगी लेकिन वह पर्याप्त नही रहेगी.नौकरी की तलाश में है तो इस वर्ष नौकरी तो मिलेगी लेकिन आप इसमें रुचि नहीं ले पाएंगे. आपका ज्यादातर ध्यान नयी नौकरी की तलाश में ही रहेगा. पुरानी नौकरी को लेकर असमंसज की स्थिति बनी रहेगी और अपने सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है.
छात्रों को इस वर्ष मिलेझुले परिणाम मिलेंगे. आपका ध्यान पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी लगेगा. इस कारण परीक्षा में कम नंबर आ सकते हैं लेकिन साथ ही साथ अन्य क्षेत्रों से लाभ मिलेगा. कॉलेज के छात्र अपने करियर को लेकर गंभीर होंगे और इसके लिए वे कोई ठोस निर्णय भी ले सकते है.प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे है तो इस वर्ष सफलता मिलने के प्रबल संकेत है और यदि आप ध्यान बनाये रखेंगे तो अवश्य ही सफलता आपके कदम चूमेगी.
यदि संबंधों में पुराना कोई मतभेद चल रहा है या दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन है तो वह इस वर्ष समाप्त हो जाएगी. पति-पत्नी के रिश्तो में मजबूती आएगी और आप पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे.विवाह नहीं हुआ है तो घर में आपके रिश्ते की बात तो चलेगी लेकिन फिर शांत हो जाएगी. सोशल मीडिया पर किसी के प्रति आकर्षण का भाव आयेगा लेकिन आप उनसे कह नहीं पाएंगे.
वर्ष की शुरुआत तो अच्छी रहेगी लेकिन अप्रैल के बाद शारीरिक स्वास्थ्य थोड़ा ढीला रह सकता है. मानसिक रूप से आप एकदम स्वस्थ रहेंगे और कोई टेंशन नही होगी. साल के अंत में डेंगू या कोई अन्य मिलती-झुलती बीमारी हो सकती है जो आपको परेशान करेगी.
शुभ रंग:- 7
शुभ अंक:- 7
उपाय:-
(1)भगवान सूर्य का जल दे तथा पूजन करे.
(2)समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करे व भूखे को भोजन अवश्य कराए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










