ePaper

Mithun Masik Rashifal December 2021: दिसंबर माह का मिथुन राशिफल, माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता हैं

Updated at : 01 Dec 2021 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
Mithun Masik Rashifal December 2021: दिसंबर माह का मिथुन राशिफल, माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता हैं

December 2021 Horoscope दिसंबर माह का मिथुन राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल दिसंबर 2021 horoscope in hindi : मिथुन राशिवालों के लिए दिसंबर माह का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार दिसंबर माह का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

आपकी राशि के अनुसार दिसंबर महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके. आइए जानते हैं आपकी मेष से लेकर मीन राशि का दिसंबर 2021 का मासिक राशिफल.

मिथुन राशिफल दिसंबर 2021 का

पारिवारिक जीवन:-

इस माह आप अपने परिवारवालों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे व किसी भी प्रकार की यात्रा से बचे. माह की शुरुआत तो अच्छे रहेगी लेकिन जैसे-जैसे महिना आगे बढ़ेगा आपके माता-पिता में से किसी एक का स्वास्थ्य बिगड़ सकता हैं. यदि वे पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर के संपर्क में रहे.

व्यापार व नौकरी :-

आपको अपने व्यापार को विस्तार देने के कई अवसर प्राप्त होंगे जिसके लिए खर्चें भी बढ़ जायेंगे. त्यौहारों के कारण आपकी बिक्री भी बढ़ेगी तथा कई नए समझौते भी होंगे. ऐसे में शत्रु आपका नुकसान करने का प्रयास कर सकते हैं. इसलिये किसी से भी बैर भाव न रखे तथा अपने चारो ओर विशेष ध्यान दे राजनीति से जुड़े लोगों को अपने लिए कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे जो दिखने में तो लोक-लुभावने हो सकते हैं लेकिन भविष्य में उनके लिए यह अच्छे नही रहेंगे. यदि आप निजी क्षेत्र में काम करते है तो इस माह प्रमोशन होने की संभावना हैं जिससे मन उत्साहित रहेगा.

शिक्षा व करियर :-

छात्रों का मन इस माह अपनी पढ़ाई में कम तथा घर के कामों में ज्यादा लगेगा. वे अपनी रचनात्मक को बढ़ावा देने का काम करेंगे. आप कुछ ऐसे कार्यों को करेंगे जो भविष्य में लाभ पहुंचा सकते हैं. मुख्यतया शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने लिए नए आयाम स्थापित करेंगे जिससे उनके माता-पिता भी प्रसन्न होंगे.यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए इस माह कई सुनहरे अवसर आ सकते हैं लेकिन आपका ध्यान उस ओर कम होने के कारण वह आपके हाथ से निकल भी सकते हैं.

प्रेम जीवन :-

इस माह आपको अपने साथी का भरपूर साथ मिलेगा लेकिन आप उन्हें कम समय दे पाएंगे जिससे उनके मन में निराशा का भाव आएगा. काम में व्यस्त होने के कारण आप अपने साथी के प्रति उदासी का भाव रख सकते हैं लेकिन आपका पार्टनर इसके लिए आपको भलीभांति समझेगा तथा हर क्षेत्र में आपका साथ देगा.

यदि आप विवाह की प्रतीक्षा में हैं तो इस माह आपके लिए कोई सुखद प्रस्ताव भी आ सकता हैं जिससे सभी का मन आनंदित हो उठेगा. किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचे.

स्वास्थ्य जीवन :-

इस माह आपकी राशि में ग्रहों ने ऐसी स्थिति बनाई हैं जो आपके स्वास्थ्य के ऊपर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही हैं. माह के दूसरे सप्ताह में उच्च रक्तचाप या स्ट्रोक होने की संभावना हैं. इसलिये इस दौरान मन को शांत रखे और क्रोध करने से बचे. संयम और धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति बेहतर होगी.

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – महरून

आपका दिन मंगलमय हो

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola