मकर राशि आज का राशिफल 24 अगस्त 2026: करियर में संभलकर लें फैसले, रिश्तों में बढ़ेगी समझदारी
आज 24 अगस्त 2026 का मकर राशिफल
Aaj Ka Makar Rashifal 24 August 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Makar Rashifal 24 August 2026: मकर राशि वालों के लिए दिन थोड़ा संभलकर आगे बढ़ने वाला रहेगा. करियर और आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा, वहीं रिश्तों में खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. आराम और मानसिक शांति पर भी ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. जानें करियर, बिजनेस, लव लाइफ और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन.
करियर-बिजनेस: सूर्य अष्टम भाव और चंद्रमा द्वादश भाव में होने से कार्यक्षेत्र में सावधानी और धैर्य की आवश्यकता रहेगी. नौकरी में पर्दे के पीछे चल रहे किसी काम या दूरस्थ प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में निवेश, खर्च और वित्तीय समझौतों को जल्दबाजी में करने से बचें.
रिलेशनशिप: परिवार के किसी सदस्य को आपके समय और भावनात्मक सहयोग की आवश्यकता हो सकती है. आपकी व्यस्तता के कारण कुछ दूरी महसूस हो सकती है. जीवनसाथी के साथ शांत बातचीत और एक-दूसरे को पर्याप्त समय देने से संबंध बेहतर रहेंगे.
ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर भाई को तिलक कैसे लगाएं? जानें सही विधि, दिशा और धार्मिक मान्यता
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई बनी रहेगी लेकिन मन में अनावश्यक चिंता भी बढ़ सकती है. साथी के व्यवहार को लेकर अनुमान लगाने के बजाय सीधे बातचीत करें. दूरी या व्यस्तता को गलत अर्थ न दें और भरोसा बनाए रखें.
स्वास्थ्य: चंद्रमा द्वादश भाव में होने से नींद और आराम पर विशेष ध्यान देना जरूरी रहेगा. देर रात तक जागने और अधिक सोचने से थकान बढ़ सकती है. ध्यान, पर्याप्त नींद और शांत दिनचर्या मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करेगी.
शुभ रंग: आसमानी. शुभ अंक: 4.
उपाय: शिवलिंग पर जल एवं बेलपत्र अर्पित करें और "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें.
ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, बहनों के लिए बड़ी राहत या दिक्कत, जानें क्या होता है सूतक काल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए