Aaj Ka Rashifal 29 September 2026: वृषभ के काम होंगे पूरे, मकर को पैसों के मामले में रहना होगा सावधान, जानें आज का राशिफल

Updated:
विज्ञापन

आज 29 सितंबर 2026 का राशिफल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Aaj Ka Rashifal 29 September 2026: आज 29 सितंबर 2026 मंगलवार को पितृ पक्ष के बीच सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा? जानें मेष से मीन तक नौकरी, व्यापार, परिवार, धन और दांपत्य जीवन से जुड़े संकेत. साथ ही जानें आज का शुभ रंग और शुभ अंक.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 29 September 2026: आज 29 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन पितृ पक्ष के बीच ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से सभी राशियों के जीवन में अलग-अलग बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जानें आज का राशिफल. यहां से जानें ज्योतिषाचार्य डॉ. एन. के. बेरा से सभी राशियों के लिए आज का राशिफल जानिए.

विज्ञापन

आज का मेष राशिफल

मेष राशि के लिए आज मंगलवार 29 सितंबर 2026 के दिन फैमिली लाइफ अच्छी रहेगी.विपरीत स्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा. इसके अलावा प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. आपकी लोकप्रियता का विस्तार होगा. अधूरा काम पूरा होगा. धन लाभ होने की संभावना.

शुभ रंग: बरगंडी, शुभ अंक: 7

आज का वृष राशिफल

आज मंगलवार 29 सितंबर 2026 को वृषभ राशि वालों को वर्कप्लेस पर पॉजिटिविटी मिलेगी. आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा. नये काम में लाभ मिलेगा. अपने छपे दुश्मनों से बचकर रहें. परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा.

शुभ रंग: पर्ल व्हाइट, शुभ अंक: 3

आज का मिथुन राशिफल

आज मंगलवार 29 सितंबर 2026 के दिन गुड न्यूज मिलेगी. भौतिक सुख-सुविधा की प्राप्ति होगी,परिवार में विवाहादि शुभ कार्य की योजना बनेगी.

शुभ रंग: ऑलिव ग्रीन, शुभ अंक: 8

आज का कर्क राशिफल

आज मंगलवार 29 सितंबर 2026 को कर्क राशि वालों के रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे. नये-नये लोगों से जान-पहचान होगी जो आगे चलकर लाभप्रद सिद्ध होगा.पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा.

शुभ रंग: आसमानी, शुभ अंक: 2

आज का सिंह राशिफल

आज मंगलवार 29 सितंबर 2026 को सिंह राशि वाले आत्मविश्वास और काम करने की क्षमता बढ़ेगी. मुश्किल परिस्थितियों में सुधार आएगा और रुका हुआ काम पूरा हो सकता है.

शुभ रंग: कॉपर रेड, शुभ अंक: 4

आज का कन्या राशिफल

आज मंगलवार 29 सितंबर 2026 को धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी में खुशी का माहौल रहेगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.

शुभ रंग: मोरपंखी, शुभ अंक: 5

ये भी पढ़ें: Surya Shani Yog: सूर्य-शनि के इस खास योग से चमकेगी 5 राशि वालों की किस्मत, जानें किसे मिलेगा धन लाभ

आज का तुला राशिफल

आज मंगलवार 29 सितंबर 2026 को तुला राशि के जातकों को परिवार की किसी जरूरत या जिम्मेदारी पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है. किसी जरूरी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा और पुरानी चिंता भी कुछ कम हो सकती है.

शुभ रंग: हल्का गुलाबी, शुभ अंक: 9

आज का वृश्चिक राशिफल

आज मंगलवार 29 सितंबर 2026 को वृश्चिक राशि वाले जिस काम को लेकर लंबे समय से चिंतित थे, उसमें सफलता मिल सकती है. नौकरी में अच्छा बदलाव होने के संकेत हैं. आर्थिक लाभ के साथ मान-सम्मान भी बढ़ेगा.

शुभ रंग: मटमैला, शुभ अंक: 6

आज का धनु राशिफल

आज मंगलवार 29 सितंबर 2026 को सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी क्षमता दिखाने के अवसर मिलेंगे. किसी बड़ी योजना को पूरा करने में कई लोगों का सहयोग मिलेगा. नए संपर्क भविष्य में लाभ दे सकते हैं.

शुभ रंग: एक्वा ब्लू, शुभ अंक: 4

आज का मकर राशिफल

आज मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को घर में अनावश्यक बहस से बचने के लिए शांत रहना बेहतर रहेगा. पैसों से जुड़े लेन-देन में सावधानी बरतें और जरूरत होने पर ही कोई बड़ा आर्थिक फैसला ले सकते हैं.

शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 5

आज का कुंभ राशिफल

आज मंगलवार 29 सितंबर 2026 को कुंभ राशि वालों के प्रयासों का परिणाम थोड़ा देर से मिलेगा, लेकिन सफलता मिलने की संभावना रहेगी. व्यापारियों के लिए किसी महत्वपूर्ण सौदे के पक्के होने से खुशी का माहौल बनेगा.

शुभ रंग: हल्का पीला, शुभ अंक: 9

आज का मीन राशिफल

आज मंगलवार 29 सितंबर 2026 को छोटी-मोटी गलतियां हो सकती हैं, लेकिन उनका कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना नहीं है. परिवार में एक साथ कई जिम्मेदारियां और मांगें आने से थोड़ी परेशानी हो सकती है, हालांकि परिवार का कोई सदस्य स्थिति संभालने में मदद करेगा.

शुभ रंग: काई हरा, शुभ अंक: 1

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola