आज किस राशि को होगा लाभ, किसकी बढ़ेगी परेशानी? पढ़ें राशिफल

Updated:
विज्ञापन

आज 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Aaj Ka Rashifal 21 October 2026: आज 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल पढ़ें. जानें मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, धन, परिवार और स्वास्थ्य के मामले कैसे रहेंगे.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 21 October 2026: आज 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को कई राशियों के जातकों को नौकरी, व्यापार और आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतनी होगी. आइए ज्योतिषाचार्य डॉ. एनके बेरा से जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

आज का राशिफल: मेष से मीन तक

आज का मेष राशिफल

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. परिस्थितियों में सुधार होगा और नौकरी बदलने के मौके मिल सकते हैं. प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनाने की कोशिश सफल होगी. व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.

आज का वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों को आज नौकरी और रोजगार के मामले में सफलता मिल सकती है. आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा. राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ हो सकता है. कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. आपके कई जरूरी काम समय पर पूरे हो सकते हैं.

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आ सकता है. प्रभावशाली लोगों की मदद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. परिवार में सुख-सौहार्द बना रहेगा और किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और घर का माहौल अच्छा रहेगा.

आज का कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों का आत्मविश्वास आज बढ़ेगा. धन लाभ होने के साथ कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है. नए उद्योग या व्यापार की योजना बना रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलने की उम्मीद है. वाहन, मकान या जमीन से जुड़े सौदे करने के लिए भी दिन अनुकूल रह सकता है. यात्रा के दौरान अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

आज का सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों को आज अपने काम में सक्रिय रहना होगा. कुछ कामों में देरी हो सकती है, लेकिन कोशिश करते रहने से सफलता मिल सकती है. बेरोजगार लोगों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. हालांकि, प्रेम संबंधों में उलझन बढ़ सकती है. नौकरी में अधिकारियों से बहस करने और विरोधियों से उलझने से बचें.

आज का कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों के पारिवारिक दायित्व आज पूरे हो सकते हैं. जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी. जमीन और मकान से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है. नौकरी करने वालों की सेवा शर्तों में सुधार होने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा. मेहनत और समझदारी से आप अपने काम बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे.

आज का तुला राशिफल

तुला राशि वालों के कामकाज में आज सुधार होगा. हालांकि, काम की अधिकता के कारण व्यस्तता बनी रह सकती है. आमदनी के नए या नियमित स्रोत मिलने के योग हैं. राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई प्रभावशाली पद मिल सकता है. आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देने वाले अवसर भी मिलेंगे. योजनाबद्ध तरीके से काम करना फायदेमंद रहेगा.

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा. लंबे समय से सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं और अचानक धन लाभ होने की संभावना है. परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा. मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. अपनी प्रतिभा और योग्यता साबित करने का मौका मिलेगा.

आज का धनु राशिफल

धनु राशि वालों की बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा. विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आ रही रुकावटें दूर होने की संभावना है. विरोधियों और शत्रुओं पर आप दबाव बनाए रखने में सफल रहेंगे. आपकी कोई बड़ी महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है. अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें.

आज का मकर राशिफल

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रह सकता है. आपकी कोशिशें सफल होंगी और कोई अच्छी खबर मिल सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आमदनी के एक से अधिक स्रोत बन सकते हैं. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है. हालांकि, सट्टा या लॉटरी से लाभ की उम्मीद में जोखिम लेने से बचें.

आज का कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वालों को आज स्वास्थ्य के मामले में राहत मिल सकती है. मानसिक तनाव कम होगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. लंबे समय से अटके हुए कई जरूरी काम पूरे होने की संभावना है. सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें.

आज का मीन राशिफल

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन प्रगति करने वाला हो सकता है. आपके प्रयास सफल होंगे और व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है. पुरानी समस्याओं का समाधान निकल सकता है. नौकरी में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं. सुख-सुविधाओं के साधन बढ़ेंगे और परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा. जरूरी कामों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें.

अगर आपके जीवन से जुड़ी कोई उलझन है और आप राशिफल के जरिए उसका समाधान जानना चाहते हैं, तो अपना नाम, जन्मतिथि (साल सहित), अपना सवाल astrology.digital@prabhatkhabar.in पर भेजें. आपके सवाल का जवाब प्रसिद्ध ज्योतषाचार्य डॉ एन के बेरा के माध्यम से दिया जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola