Aaj Ka Rashifal 18 January 2025: कुंभ राशि वालों के घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है, जानें आज 18 जनवरी 2025 का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Jan 2025 7:01 AM

विज्ञापन

Aaj 18 January 2025 Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 18 January 2025: आज तारीख है 18 जनवरी 2025 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 18 January 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

मेष- कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, इस समय प्रतिकूल परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, पेट में दर्द और स्वास्थ्य में गिरावट संभव है. आर्थिक समस्याएं भी उत्पन्न होंगी.

Aaj Ka Panchang 18 January 2024: कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

वृष- भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, व्यापार की स्थिति में सुधार आएगा, आर्थिक लाभ होगा, परिवार में शांति का माहौल रहेगा.

मिथुन- कार्यक्षेत्र में संतोषजनक माहौल बनेगा, प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा, मान-यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, नई आर्थिक और व्यापारिक योजनाएँ बनेंगी.

कर्क- शुभ समाचार प्राप्त होंगे, बच्चों की ओर से खुशखबरी मिलेगी. परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी.

सिंह- रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी, आज का दिन सुख और शांति से व्यतीत होगा, आर्थिक लाभ होगा, घर में खुशी का माहौल रहेगा.

कन्या- पुराने मित्रों से पुनर्मिलन होगा. अचानक धन और कार्य की प्राप्ति होगी. अपनी बुद्धिमत्ता से सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कर लेंगे.

तुला-आपको नए पद या अधिकार प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है, जिससे महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता में देरी हो सकती है.

वृश्चिक-आपको नौकरी के क्षेत्र में सकारात्मक समाचार प्राप्त होंगे, जिससे आपकी मान-यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आप विवाह या अन्य शुभ कार्यों में व्यस्त रहेंगे.

धनु-आपकी सफलता निकट है, सरकारी कार्यों में प्रगति देखने को मिलेगी. शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी और आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे.

मकर-आपको नए नौकरी के प्रस्ताव मिलने की संभावना है, रोजगार से संबंधित समस्याओं का समाधान होगा, और कोई नई योजना सफल हो सकती है.

कुंभ-आपको कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट मिल सकता है, घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है, और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

मीन-आपकी नौकरी में परिवर्तन की संभावना है, दूर यात्रा के अवसर बन सकते हैं, और परिवार में नए सदस्य का आगमन हो सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola