इनके नौकरी या व्यवसाय में हो सकता है परिवर्तन, जानें अपने राशिफल के बारे में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Oct 2019 7:09 AM (IST)
विज्ञापन

डॉ एनके बेरा मेष चिंता कम होगी. रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे. नवीन कार्य की शुरुआत करने के लिए समय ठीक है, परंतु स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आयेगा. वृष प्रयास व उत्साह से कई बिगड़े काम संवर जायेंगे. क्रोध पर नियंत्रण रखें, शत्रु हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे. लोग पीठ पीछे निंदा करेंगे. मिथुन सरकार की […]
विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
चिंता कम होगी. रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे. नवीन कार्य की शुरुआत करने के लिए समय ठीक है, परंतु स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आयेगा.
वृष
प्रयास व उत्साह से कई बिगड़े काम संवर जायेंगे. क्रोध पर नियंत्रण रखें, शत्रु हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे. लोग पीठ पीछे निंदा करेंगे.
मिथुन
सरकार की ओर से धन व मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
कर्क
नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन हो सकता है, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी संभव है.
सिंह
नया काम इस समय हाथ में न लें. कोई अप्रिय समाचार मिलेगा, जिससे मन एकदम परेशान व आप भयभीत हो उठेंगे. व्यर्थ के कार्यों से दूर रहें.
कन्या
व्यापार व कार्यक्षेत्र की चिंताओं से आप मुक्त हो जायेंगे. जीवनसाथी से व्याप्त मतभेदों का निराकरण होगा. प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी.
तुला
रोजगार में अवरोध-विरोध का सामना हो सकता है. विरोधी प्रबल होकर हावी होंगे. चिंता व तनाव होगा. किसी भी कार्य को विशेष सावधानी से करें.
वृिश्चक
धन प्राप्ति के लिए किये गये प्रयासों में बराबर सफलता मिलेगी. राजनीतिक वर्चस्व भी बढ़ेगा. घर-गृस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा.
धनु
आपकी उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. आपके अपने परिश्रम का पूरा पूरा फल मिलेगा. अधिकारी व सहकर्मी आपके काम की प्रशंसा करेंगे.
मकर
आस-पड़ोस व मित्रों का सहयोग मिलेगा. लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे. किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है.
कुंभ
विघ्न-बाधाओं के बावजूद सफलता तथा धन प्राप्ति के साधन बनेंगे. परिश्रम सफल होगा. कोई पुराना उधार वसूल होगा.
मीन
मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे. आय में कुछ कमी रहेगी. फिर भी आय के साधन निर्वाह योग्य बने रहेंगे. जमीन-जायदाद संबंधी कार्य में परेशानी हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




