ePaper

Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में ठंड से लोगों को कब मिलेगी राहत, क्रिसमस में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 18 Dec 2020 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में ठंड से लोगों को कब मिलेगी राहत, क्रिसमस में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Weather Forecast Jharkhand : रांची : झारखंड में ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 19 दिसंबर तक झारखंड की राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहेगा. इस कारण कनकनी बढ़ेगी. इस दौरान दिन में मौसम साफ रहेगा. कुछ इलाकों में धूप खिली रहेगी, लेकिन हवा में नमी के कारण तापमान में गिरावट आयेगी. क्रिसमस से लेकर 31 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान के पांच डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.

झारखंड में आनेवाले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ेगी. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आनेवाले दो चार-दिनों में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आ सकती है. इससे ठंड और बढ़ेगी. 19 दिसंबर तक राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहेगा. इस कारण ठंड बढ़ेगी. दिन में मौसम साफ होगा, जबकि कुछ इलाकों में धूप खिली रहेगी. हवा में नमी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

Also Read: टाटा मोटर्स के कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत, शोक की लहर

18 और 19 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आज 18 दिसंबर की सुबह रांची में धूप खिली हुई है. दिन चढ़ने के साथ मौसम में थोड़ी गर्माहट आ सकती है. शाम ढलने के साथ ही मौसम में बदलाव आयेगा और फिर सर्दी बढ़ जायेगी.

Also Read: Bengal Chunav : बंगाल में सीएम ममता बनर्जी को एक और झटका, विधायक शीलभद्र दत्ता ने दिया इस्तीफा

मौसम का मिजाज 19 दिसंबर को भी ऐसा ही बना रह सकता है. न्यूनतम तापमान आठ से नौ के बीच बने रहने की संभावना है. 20 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ जायेगी. मौसम विभाग ने दिसंबर के आखिरी हफ्ते में कड़ाके की ठंड का अनुमान जताया है. क्रिसमस से लेकर 31 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान के पांच डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. इस दौरान शीतलहरी चलने की संभावना है.

Also Read: Lalu Prasad : लालू प्रसाद यादव के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई

झारखंड में आज शुक्रवार से लेकर सोमवार तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान इस प्रकार होंगे. शुक्रवार को न्यूनतम 8 अधिकतम 23, शनिवार को न्यूनतम 8 अधिकतम 22, रविवार को न्यूनतम 9 अधिकतम 22 और सोमवार को न्यूनतम 9 अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Also Read: Bengal Chunav : जेपी नड्डा की सुरक्षा में चूक मामले में बंगाल व केंद्र सरकार के बीच तकरार बढ़ी, डीजीपी-मुख्य सचिव का दिल्ली आने से इनकार

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola