20.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Ukraine Russia Crisis: यूक्रेन में फंसी झारखंड की अर्पिता लौटी रांची, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Ukraine Russia Crisis: यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध से बिगड़े हालात के बीच रांची की अर्पिता प्रसाद यूक्रेन से सुरक्षित वापस लौट आयी है. वह रांची की सेटेलाइट कॉलोनी की रहने वाली है. बताया जा रहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट से वह रांची के लिए करीब 11 बजे रवाना हुई और करीब 1 बजे रांची पहुंची.

Ukraine Russia Crisis: यूक्रेन-रूस के बीच छिड़ी जंग के कारण बड़ी संख्या में लोग वहां फंस गए हैं. वे किसी तरह अपने वतन लौटना चाहते हैं. इस दिशा में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार व केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है. झारखंड से मेडिकल व इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने यूक्रेन गए बच्चे भी वहां फंसे हैं. वे और उनके परिजन सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं. इस बीच झारखंड की बिटिया अर्पिता प्रसाद आज सकुशल अपने घर रांची पहुंच गयी. इससे परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं था.

रांची पहुंचते ही चेहरे पर खुशी

यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध से बिगड़े हालात के बीच रांची की अर्पिता प्रसाद यूक्रेन से सुरक्षित वापस लौट आयी है. वह रांची की सेटेलाइट कॉलोनी की रहने वाली है. बताया जा रहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट से वह रांची के लिए करीब 11:00 बजे रवाना हुई. रांची एयरपोर्ट पर वह दोपहर करीब 1 बजे पहुंची. फ्लाइट से उतरते ही उसके चेहरे पर वतन वापसी की खुशी साफ दिख रही थी. उसके परिजन भी बेहद खुश थे.

Also Read: Ukraine Russia News: यूक्रेन में फंसे झारखंडियों की हेमंत सोरेन सरकार ने ली सुध, सरकार देगी टिकट का खर्च
फंसे हैं कई जिलों के छात्र

झारखंड के कई छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं. रांची, गढ़वा, कोडरमा, लोहरदगा, पलामू, लातेहार, साहिबगंज और देवघर समेत अन्य जिलों के छात्र घर वापसी के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं. इस बीच झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार अपने स्तर से उनकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयासरत है. राहत की खबर ये है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐलान किया है कि यूक्रेन से वापस लौटने वालों के टिकट का खर्च सरकार उठायेगी.

Also Read: रूपेश पांडे हत्याकांड: सीएम हेमंत सोरेन से रूपेश के माता-पिता ने मांगा न्याय, CBI से जांच कराने की मांग
झारखंड के फंसे लोगों के लिए कंट्रोल रूम

यूक्रेन में फंसे झारखंड के लोगों के लिए राज्य सरकार ने कंट्रोल रूम खोला है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों से अपील की है कि वहां फंसे लोगों की सूचना कंट्रोल रूम को दें. उन्होंने कहा कि यूक्रेन में पढ़ने या रोजगार के लिए गये झारखंड के लोगों और उनके परिजनों से अपील है कि वह झारखंड कंट्रोल रूम के दिये गये नंबरों पर संपर्क कर जानकारी दें. राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार के साथ मिलकर सबको हर संभव मदद दी जा रही है.

कंट्रोल रूम के इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

0651-2481055, 0651-2480058 0651-2480083, 0651-2482052 0651-2481037,0651-2481188

इन व्हाट्सएप नंबर पर भी कर सकते हैं संपर्क

9470132591, 9431336427, 9431336398, 9431336472, 9431336432

Also Read: Jharkhand News: झारखंड के जामताड़ा नाव हादसे में लापता और 6 लोगों के शव बरामद, सभी 14 के मिल चुके शव

Posted By : Guru Swarup Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें