टाटा स्टील झारखंड का लिटरेरी मीट आज से, जावेद अख्तर करेंगे उदघाटन
Published by : Sameer Oraon Updated At : 10 Dec 2022 10:30 AM
प्रभात खबर और टाटा स्टील लिटरेरी मीट का आयोजन शनिवार 10 दिसंबर को सुबह साढ़े 11 बजे से होगा. कार्यक्रम का उदघाटन अंतरराष्ट्रीय लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) करेंगे.
प्रभात खबर और टाटा स्टील लिटरेरी मीट का आयोजन 10 दिसंबर दिन शनिवार से रांची के आड्रे हाउस में होगा. जिसका समापन 11 दिसंबर को होगा. कार्यक्रम का उदघाटन अंतरराष्ट्रीय लेखक जावेद अख्तर सुबह 11.30 बजे करेंगे. उनके साथ राज्यसभा सदस्य महुआ माजी, चाणक्य चौधरी और प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी भी रहेंगे. जिसमें कई कार्यक्रम पेश होंगे.
11.30 बजे : उदघाटन जावेद अख्तर करेंगे. साथ में महुआ माजी, चाणक्य चौधरी और आशुतोष चतुर्वेदी भी रहेंगे.
12.00 बजे : शायरी का जादू : जावेद अख्तर से आशुतोष चतुर्वेदी की बातचीत.
01.00 बजे : चंद कविताएं : चंद्रमोहन किस्कू, अनुज लुगुन, ज्योति लकड़ा, मुंगेश्वर साहू.
2.30 बजे : 15 जजमेंट : सौरभ कृपाल और इंद्रजीत सिन्हा देश को दिशा देनेवाले जजमेंट पर विचार रखेंगे.
3.30 बजे : टेल्स ऑफ हजारीबाग : मालविका बनर्जी के सवालों का जवाब मिहिर वत्स देंगे.
4.30 बजे : मन्नु भंडारी की याद में : सुजाता के साथ सुधा अरोड़ा, पूनम सक्सेना, रचना यादव की बातचीत.
5.30 बजे : अनुवाद, ई-बुक और ऑडियो बुक : कुछ चुनौतियां, कई खुशियां : पूनम सक्सेना, यतीश कुमार और आरजे अरविंद हिंदी लिटरेचर पर विचार रखेंगे.
6.30 बजे : गीत गाता हूं मैं : पार्थिव धर और अनिरुद्ध भट्टाचार्य कार्यक्रम पेश करेंगे.
-
द फर्स्ट फ्रिंजेज : जोनाथन गिल हेरिस, जियानलुका रुबगोती के साथ मालविका बनर्जी चर्चा करेंगी
-
विल ओटीटी किल और रिवाइव द फीचर फिल्म : विनय पाठक व रजत कपूर के साथ अरविंद चर्चा करेंगे.
-
ट्राइबर एंड रीजनल फिल्म : निरंजन कुजूर, पुरुषोत्तम कुमार और अनुराग लुगुन परिचर्चा में शामिल होंगे.
-
द अनटोल्ड धौनी स्टोरी : अमित सिन्हा, शारदा उग्रा, जीत बनर्जी और बालाजी विट्ठल के साथ परिचर्चा.
-
कुलभूषण का नाम दर्ज कीजिए : अलका सरावगी के साथ यतीश कुमार चर्चा करेंगे.
-
दुनिया में औरत नॉवेल : अलका सरावगी और शारदा उग्रा के साथ विनय भूषण की चर्चा
-
रेत समाधि : गीतांजलि श्री और पूनम सक्सेना के साथ चर्चा.
-
अज्ञेय : अक्षय मुकुल और पूनम सक्सेना
-
नथिंग लाइक लियर : विनय पाठक एकल एक्ट प्रस्तुत करेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










