कोरोना संक्रमण से रांची के पूर्व डीडीसी की मौत के बाद बरियातू में शुरू हुई सघन जांच
Author : Mithilesh Jha Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Apr 2020 2:17 PM
रांची : झारखंड की राजधानी रांची के पूर्व डीडीसी की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत के बाद जिला प्रशासन ने पूरे इलाके में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है. लेक व्यू नर्सिंग होम में स्वाबिंग और कांटैक्ट ट्रेसिंग का काम जोर-शोर से चल रहा है. उपायुक्त राय महिमापत रे ने रविवार को खुद वहां जाकर स्थिति का जायजा लिया.
रांची : झारखंड की राजधानी रांची के पूर्व डीडीसी की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत के बाद जिला प्रशासन ने पूरे इलाके में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है. लेक व्यू नर्सिंग होम में स्वाबिंग और कांटैक्ट ट्रेसिंग का काम जोर-शोर से चल रहा है. उपायुक्त राय महिमापत रे ने रविवार को खुद वहां जाकर स्थिति का जायजा लिया.
Also Read: बरियातू में रह रहे रांची के पूर्व DDC की कोरोना से मौत, अपार्टमेंट को किया गया सील
उपायुक्त ने लेक व्यू नर्सिंग होम और मधुमती अपार्टमेंट में जाकर स्वाबिंग और कांटैक्ट ट्रेसिंग का जायजा लिया. लेक व्यू नर्सिंग होम में उन तमाम लोगों के स्वाब के सैंपल लिये गये हैं, जिनके रांची के पूर्व डीडीसी के संपर्क में आने की जानकारी मिली है.
श्री रे ने स्वाबिंग में लगे डॉक्टरों के साथ बातचीत की. डीसी ने डॉक्टरों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक लोगों की कोरोना जांच की जाये, ताकि इस महामारी को राजधानी में फैलने से रोका जा सके. उन्होंने कहा कि उन तमाम लोगों की जांच की जायेगी, जो पूर्व डीडीसी के संपर्क में आये होंगे.
Also Read: Covid19 Outbreak: धनबाद में कोरोना का मरीज मिलने के बाद अलर्ट हुआ प्रशासन, दो मुहल्ला में कर्फ्यू
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव एवं रांची के रिटायर्ड डीडीसी, जिनकी उम्र 75 वर्ष थी, के गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई और बाद में उनकी मृत्यु हो गयी. 14 अप्रैल को उन्हें बरियातू के जोड़ा तालाब स्थित लेक व्यू अस्पताल से मेदांता रेफर किया गया था. जिस वक्त उन्हें रेफर किया गया था, उनमें कोरोना के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी.
मेदांता अस्पताल की ओर से शनिवार की सुबह लेक व्यू अस्पताल को फोन पर सूचना दी गयी कि जिस मरीज को उन्होंने रेफर किया था, वह कोरोना पॉजिटिव हैं और उनकी मौत हो गयी है. मेदांता ने लेक व्यू हॉस्पिटल को एहतियात बरतने की सलाह दी थी.
ज्ञात हो कि झारखंड में कोरोना के संक्रमण से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या प्रदेश में 35 हो गयी है, जिसमें 18 रांची के हिंदपीढ़ी के हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










