जमशेदपुर में छत पर घंटों क्रिकेट खेलते थे सुशांत सिंह राजपूत

Sushant Singh Rajput, Cricket, Jamshedpur : रांची : एमएस धौनी द अनटोल्ड स्टोरी में कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी के क्रिकेटर के किरदार को जीवंत करने वाले नायक सुशांत सिंह राजपूत को क्रिकेट खेलना बेहद पसंद था. जमशेदपुर में तो वह छत पर घंटों क्रिकेट खेला करते थे. उनके निधन से झारखंड के कलाकार भी स्तब्ध हैं. खासकर एमएस धौनी द अनटोल्ड स्टोरी में काम करने वाले कलाकार. इस फिल्म में काम कर चुके रमन गुप्ता ने सुशांत के साथ एक अन्य फिल्म में भी काम किया है, जो 8 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से रुक गयी.
रांची : एमएस धौनी द अनटोल्ड स्टोरी में कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी के क्रिकेटर के किरदार को जीवंत करने वाले नायक सुशांत सिंह राजपूत को क्रिकेट खेलना बेहद पसंद था. जमशेदपुर में तो वह छत पर घंटों क्रिकेट खेला करते थे. उनके निधन से झारखंड के कलाकार भी स्तब्ध हैं. खासकर एमएस धौनी द अनटोल्ड स्टोरी में काम करने वाले कलाकार. इस फिल्म में काम कर चुके रमन गुप्ता ने सुशांत के साथ एक अन्य फिल्म में भी काम किया है, जो 8 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से रुक गयी.
रमन गुप्ता ने prabhatkhabar.com से बातचीत में सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए कहा कि वह हंसमुख और बिंदास एक्टर थे. उनकी मौत की खबर सुनकर वह स्तब्ध हैं. फिल्म में काम के दौरान उनके काफी करीब थे. इसलिए और बुरा लग रहा है. रमन गुप्ता ने कहा सुशांत मेहनती व्यक्ति थे. पूरी एनर्जी के साथ काम करते थे. मैंने उनके साथ दो फिल्मों में काम किया. एक फिल्म में बहुत ज्यादा साथ नहीं रहा, लेकिन सेट पर रहने के दौरान पाया कि वह बेहद मिलनसार इंसान थे.
Also Read: जिंदादिल इंसान थे सुशांत सिंह राजपूत, बोलीं एमएस धौनी मूवी की को-एक्ट्रेस मोनिका मुंडू
करीब 6-7 महीने पहले दोबारा उनसे मुलाकात हुई. एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में. मुकेश छाबड़ा की इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह काफी तनाव में रहते थे. एमएस धौनी द अनटोल्ड स्टोरी की शूटिंग के वक्त बेहद शांतचित्त रहने वाले सुशांत इस बार बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते थे. भीड़-भाड़ से उन्हें एक तरह से एलर्जी हो गयी थी. मौका मिलते ही वह क्रिकेट खेलने चले जाते थे. किसी ग्राउंड में नहीं, होटल की छत पर. जमशेदपुर में शूटिंग के दौरान होटल की छत पर फिल्म यूनिट के कुछ सदस्यों के साथ खेलने चले जाते थे.
रमन गुप्ता कहते हैं कि एमएस धौनी के बाद उनकी कुछ फिल्में फ्लॉप रहीं. शायद इसकी वजह से वह तनाव में रहते थे. डिप्रेशन में चले गये थे. संभवत: डिप्रेशन की वजह से ही उन्होंने आत्महत्या की होगी. रमन ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनकी नयी फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है. मुकेश छाबड़ा की फिल्म ‘दिल बेचारा’ हॉलीवुड की फिल्म ‘द फॉल्ट इन आवर स्टार्स’ का री-मेक है. कोरोना वायरस के संक्रमण और लॉकडाउन की वजह से फिल्म रिलीज नहीं हो पायी. जल्द ही फिल्म नेटफ्लिक्स समेत अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी.
उल्लेखनीय है कि मूल रूप से बिहार के रहने वाले बॉलीवुड के कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार (14 जून, 2020) को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि अवसाद से ग्रस्त होने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया. उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




