पूर्व मंत्री समरेश सिंह के निधन पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, BJP नेता बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक

Updated:
विज्ञापन

पूर्व मंत्री व बोकारो के पूर्व विधायक समरेश सिंह का गुरुवार को निधन हो गया. उन्होंने सिटी सेंटर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. इनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को पैतृक गांव चंदनकियारी में किया जाएगा. सीएम हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इनके निधन पर शोक जताया है.

विज्ञापन

झारखंड के कद्दावर नेता व बोकारो के पूर्व विधायक समरेश सिंह का गुरुवार को निधन हो गया. उन्होंने सिटी सेंटर स्थित अपने आवास पर सुबह करीब साढ़े छह बजे अंतिम सांस ली. इनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 9 बजे पैतृक गांव चंदनकियारी में किया जाएगा. राजकीय सम्मान के साथ इन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

निधन की खबर से हूं आहत

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कद्दावर नेता समरेश सिंह के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है कि इनके निधन की खबर से आहत हूं. इन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी.

निधन की दुखद सूचना से मन व्यथित

झारखंड के पूर्व सीएम व बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने समरेश सिंह के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि जननेता समरेश सिंह के निधन की दुखद सूचना से मन व्यथित है. अपने धारदार आंदोलनों के लिए वह सदैव याद किए जाएंगे.

समरेश सिंह के निधन का दुखद समाचार मिला

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर समरेश सिंह के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा है कि इनके निधन का दुखद समाचार मिला. भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें.

समरेश सिंह के निधन की खबर दुःखद

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने ट्वीट कर कहा कि समरेश सिंह के निधन की खबर दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें.

समरेश सिंह का निधन मर्माहत करने वाला

झारखंड के पूर्व मंत्री व विधायक सरयू राय ने ट्वीट किया है कि वरीय राजनीतिक साथी, अदम्य साहस के प्रतीक, पूर्व मंत्री भाई समरेश सिंह का निधन मर्माहत करने वाला है. ईश्वर पुण्यात्मा को सद्गति दें.

ईश्वर दुःख सहन करने की शक्ति दें

विधायक सीता सोरेन ने ट्वीट कर कहा है कि निधन की दुखद खबर मिली. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola